News in Brief

सिंगापुर: सिंगापुर (Singapore) में तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर भारतीय मूल के एक मशहूर अभिनेता पर 800 डॉलर (लगभग 44,000 रुपये) का जुर्माना लगा है. इस जुर्माने के साथ उनकी ड्राइविंग यानी गाड़ी चलाने पर तीन महीने की रोक भी लगाई गई है.

मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. रिपोर्ट के अनुसार, 56 साल के एक्टर गुरमीत सिंह को सड़क यातायात अधिनियम (Motor Vehicle Act) के तहत दोषी ठहराया गया. वो पहले से निर्धारित 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार संबंधी सीमा वाली सड़क पर 131 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहे थे. 

एक्टर ने मानी गलती

गौरतलब है गुरमीत एक्टर होने के साथ मशहूर होस्ट भी हैं. चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, गुरमीत सिंह विर्क ने कहा, ‘उन्होंने कुछ देर के लिए गाड़ी की स्पीड बढ़ाई थी. मैं कभी भी लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाता हूं. मेरी गाड़ी से कुछ आवाज आ रही थी जिसकी जांच करने के लिए कुछ देर के गाड़ी की स्पीड तेज की थी.

ये भी पढ़ें- J&K: पूरी वयस्क आबादी को Corona Vaccine लगाने वाला देश का पहला गांव बना वेयान, जानें जीत की कहानी

कोर्ट ने नहीं मानी दलील

इस मामले में सरकारी वकील ने कोर्ट में उनके वाहन चलाने पर लंबी रोक लगाने की मांग की थी. इसके बाद अदालत ने उन पर तीन महीने तक गाड़ी चलाने से रोक लगा दी. 

कौन है गुरमीत सिंह

गुरमीत सिंह ने हाल ही में कोविड-19 रोधी टीके (Corona Vaccination Drive) के समर्थन में तैयार किए गए एक गीत में एक सिंगापुरी चीनी ठेकेदार ‘फुआ चू कांग’ का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था.

LIVE TV