West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में इन दिनों SIR का मुद्दा गरमाया हुआ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार TMC इसका शुरुआत से विरोध कर रही है. बता दें कि SIR के शुरुआती स्टेज में वोटर लिस्ट से पश्चिम बंगाल के कुल 58 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए जा चुके हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष सांसद सुवेंदु अधिकारी ने TMC के SIR का विरोध करने को लेकर पार्टी पर निशाना साधा है.
SIR पर सुवेंदु अधिकारी का निशाना
सुवेंदु अधिकारी ने कहा,’ TMC SIR से इतना क्यों डर रही है? वे पहले दिन से ही SIR का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने SIR को NRC कहा था. CAA और वक्फ विधेयक को लेकर हिंदुओं के खिलाफ जिस तरह अत्याचार किए गए, सरकारी संपत्ति में आग लगाई गई, लूटपाट हुई. इस तरह काम करने और तुष्टीकरण की राजनीति को फिर से शुरू करने और अल्पसंख्यक मुस्लिम वोटों को एकजुट करने के लिए वह (ममता बनर्जी) झूठ बोल रही हैं. SIR में किसी भी भारतीय का नाम नहीं हटाया गया है.’
#WATCH Kolkata: West Bengal Assembly LoP Suvendu Adhikari says, “Why are they (TMC) so afraid of SIR?… They have been opposing SIR from the very first day. They called SIR the NRC. The way atrocities were committed against Hindus regarding the CAA and Waqf Bill, government… pic.twitter.com/9S4egji4aq
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— ANI (@ANI) December 22, 2025
ये भी पढ़ें- आसमान में फिर फूल गई एयर इंडिया की सांस! बीच हवा में अचानक बंद हुआ विमान का इंजन, दिल्ली वापस लौटा
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके
बता दें कि पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट से कुल 58,20,898 नाम हटा दिए गए हैं. इनमें से दक्षिण 24 परगना में 8.18 लाख, उत्तर 24 परगना में 7.92 लाख, उत्तर कोलकाता में 3.90 लाख, दक्षिण कोलकाता में 2.16 लाख , हावड़ा में 4.47 लाख और हुगली में 3.19 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जा चुके हैं. इसके अलावा ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में भी 44,000 से ज्यादा नाम हटाए जा चुके हैं. आंकड़ें अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं.
ये भी पढ़ें- 1962 के परमाणु कानून से कितना अलग है शांति कानून, राष्ट्रपति ने किए दस्तखत, प्राइवेट सेक्टर के लिए खुला अरबों के निवेश का दरवाजा
नाम हटाए जाने पर TMC का रिएक्शन
भवानीपुर में हजारों मतदाताओं के नाम हटाने को लेकर TMC उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने भाजपा ने निशाना साधा था. उन्होंने कहा,’ भाजपा मूर्खों की पार्टी है. भवानीपुर में 44 हजार नाम हटाए जाने से उनकी पार्टी को कोई चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में 78,736 लोगों ने वोट नहीं दिया था. उपचुनाव में भी 88 हजार वोटर्स अनुपस्थित रहे. ये हटाए गए नाम तो केवल हमारे समर्थकों की अनुपस्थिति है.’
