News in Brief

हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक शख्स ने पहले अपने पूरे परिवार को एक-एक करके मौत के घाट (Man Killed Wife And 2 Children) उतार दिया और बाद में खुद को खत्म कर लिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ित ने पड़ोसियों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया.

पड़ोसियों से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

टाइम्स नाउ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित शख्स की पहचान पल्लापु बिक्षापति के तौर पर हुई है. पड़ोसियों ने उसके ऊपर एक लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था और एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी दी थी. जिससे पीड़ित बुरी तरह डर गया था. दोनों परिवारों के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था.

ये भी पढ़ें- खौफनाक! बर्थडे पार्टी में बुलाकर नाबालिग से 3 जगहों पर 6 लोगों ने किया गैंगरेप

वारदात वाले दिन क्या हुआ था?

बीते शुक्रवार को पल्लापु को पड़ोसियों ने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराने की धमकी दी थी, जिसके बाद पल्लापु अपने घर के अंदर चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. इसके बाद पल्लापु ने अपने दो मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या कर दी. फिर वह खुद फांसी के फंदे पर झूल गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शख्स ने पहले अपने बीवी-बच्चों को मारा और बाद में खुद फांसी लगा ली. हम पड़ोसियों से पूछताछ कर रहे हैं. पड़ोसियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आईपीसी की संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- तांत्रिक ने इलाज के बहाने रात में अकेले बुलाया, फिर महिला के साथ की हैवानियत

मौके से सुसाइड नोट बरामद

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. जिसमें लिखा है कि आरोपी ने यह खौफनाक कदम पड़ोसियों की बदसलूकी की वजह से उठाया है. पीड़ित पेशे से एक ऑटो ड्राइवर था.

LIVE TV