News in Brief

The Bluff Trailer: अपने दम पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो चुका है. प्राइम वीडियो ने इसे अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. करीब 2 मिनट 23 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में कहानी की झलक मिलती है, जहां प्रियंका अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आती हैं. 

ट्रेलर की शुरुआत से ही माहौल काफी गंभीर और एक्साइटिंग बना रहता है. एक्शन, इमोशन और टकराव से भरे सीन दर्शकों को बांधे रखते हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कार्ल अर्बन के कुछ लोग प्रियंका और उनकी बेटी का पीछा कर रहे हैं. इस दौरान प्रियंका का किरदार बेहद खतरनाक रूप से सामने आता है. वे बिना डरे अपने दुश्मनों से भिड़ती हैं. कभी हाथों से लड़ते हुए, तो कभी चाकू, पत्थर और तलवार का इस्तेमाल करते हुए वे हर चुनौती का सामना करती हैं. 

फिल्म में प्रियंका बनीं समुद्री लुटेरा

ट्रेलर में एक के बाद एक दमदार एक्शन सीन देखने को मिलते हैं. फिल्म में प्रियंका एक पूर्व समुद्री लुटेरे यानी पायरेट का दमदार किरदार निभा रही हैं. उनका अतीत अचानक फिर से सामने आ जाता है, जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. ट्रेलर में उन्हें ‘Bloody Mary’ कहा जाता है. उनका लुक काफी रफ और इंटेंस नजर आता है. चेहरे के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज से साफ झलकता है कि ये किरदार उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग और मजबूत है.

38 साल पुराना वो सबसे फेमस टीवी शो, जिसने ‘रामायण’ के बाद तोड़े TRP की सारे रिकॉर्ड, आज OTT पर टॉप ट्रेंड कर रहे 94 एपिसोड, रेटिंग भी मिली 8.9 

ट्रेलर देख एक्साइटेड हुए फैंस 

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे. एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार प्रियंका को वेस्ट में उनकी असली पहचान मिल रही है. ट्रेलर बेहद शानदार है’. दूसरे ने कहा, ‘प्रियंका के एक्शन के लिए एक पल रुकना बनता है. वे कमाल की लग रही हैं’. वहीं कई लोगों ने उनके अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की है. प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन के अलावा फिल्म में टेमुएरा मॉरिसन भी अहम किरदार में नजर आएंगे. 

25 फरवरी को OTT पर रिलीज होगी फिल्म 

हालांकि, ‘द ब्लफ’ (The Bluff) को बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने सपोर्ट किया है. फिल्म का डायरेक्शन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है और कहानी फ्रैंक और जो बैलारिनी ने मिलकर लिखी है. इस फिल्म को रूसो ब्रदर्स ने अपने प्रोडक्शन हाउस AGBO के तहत प्रोड्यूस किया है. अपनी इस फिल्म को लेकर खुद प्रियंका चोपड़ा भी काफी एक्साइटेड हैं.