News in Brief

West Bengal: भाजपा ने बुधवार 31 दिसंबर 2025 को एक वीडियो शेयर कर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों पर बांस की लाठियों से बेरहमी से हमला करने का आरोप लगाया. बता दें कि यह घटना कैनिंग उपमंडल के बसंती ब्लॉक के नॉर्थ भंगनामारी गांव की है. घटना के मुख्य आरोपी जलील लस्कर, मुन्ना लस्कर और आरिफ लस्कर बताए जा रहे हैं. 

दिनदहाड़े महिला पर हमला 

भाजपा की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला और उसके परिवार पर दिनदहाड़े हमला होते हुए दिखाया गया है. वीडियो को भाजपा के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शेयर किया है. उन्होंने इसे अपने ‘X’ प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा,’ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है. दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग उपमंडल के बसंती ब्लॉक के उत्तर भंगनामारी गांव से दिल दहला देने वाले दृश्य सामने आए हैं. शिकायतकर्ता के अनुसार जलील लस्कर, मुन्ना लस्कर, आरिफ लस्कर और अन्य लोगों ने उसके और उसके परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की. वीडियो खुद ही सब कुछ बयां करता है.’  

ये भी पढ़ें- बर्फबारी के बीच नए साल के जश्न में डूबा गुलमर्ग, पर्यटकों की लगी भीड़; विंटर वंडरलैंड में बदला पूरा कश्मीर  

Add Zee News as a Preferred Source

 

‘महिला विरोधी सरकार को हटाना होगा…’ 

इस वीडियो को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी अपने फेसबुक हैंडल पर शेयर किया है.

उन्होंन अपने पोस्ट में लिखा,’ पश्चिम बंगाल की महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस महिला विरोधी राज्य सरकार को सत्ता से हटाना होगा.’ मालविया ने कहा कि विवाद चाहे जो भी हो, सार्वजनिक रूप से महिलाओं को बांस और लाठियों से पीटते देखना बेहद भयानक है.  

ये भी पढ़ें- ‘कर्मचारियों को धमकाना बर्दाश्त नहीं होगा…,’चुनाव आयोग की TMC को बड़ी चेतावनी, वोटिंग के लिए जारी किए सख्त आदेश 

 

घटना पर भड़की भाजपा

अमित मालवीय ने आगे लिखा,’ इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि कानून का कोई भय नहीं है. इस तरह की निर्भीक हिंसा से पता चलता है कि अपराधी राजनीतिक संरक्षण या राज्य तंत्र की मिलीभगत और उदासीनता के कारण बच निकलने को लेकर आश्वस्त हैं.’ वहीं घटना को लेकर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,’ ममता बनर्जी सरकार के शासनकाल में पश्चिम बंगाल में जिस तरह से महिलाओं पर हमले हुए हैं उससे पूरे देश में चिंता पैदा हो गई है. यह राज्य में कानून-व्यवस्था के पूर्ण रूप से ध्वस्त होने का संकेत है.’