
PM Modi on Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले असेंबली चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. पीएम मोदी ने कोलकाता में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन के बाद मालदा में जनसभा को संबोधित किया. इसमें टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला. पीएम मोदीी ने कहा कि TMC ने घुसपैठियों को वोटर बनाने का बड़ा खेल खेला है. ऐसा करके बंगाल के लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की गई है. लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं होने देगी. बंगाल समेत देशभर से घुसपैठियों को वापस निकाला जाएगा.
Add Zee News as a Preferred Source

