News in Brief

Peaky Blinders: The Immortal Man: हॉलीवड एक्टर सिलियन मर्फी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ के दुनियाभर में मौजूद फैंस काफी लंबे समय से इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे थे, जो कि अब खत्म हो गया है क्योंकि इस सनसनी सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर में सिलियन मर्फी द्वारा निभाए गए किरदार टॉमी शेल्बी की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया जा रहा है, जिसमें कई गहरे राज और कई अनसुलझी परतें खुलती हुई नजर आ रही हैं. वहीं ट्रेलर के अनुसार, ‘द इमोर्टल मैन’ में इस बार नई कहानी को भी एड किया जाएगा. 

सीरीज कब होगी रिलीज?
सीरीज Peaky Blinders: The Immortal Man के मेकर्स ने ट्रेलर को रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट को भी अनाउंस कर दिया है, जिसके मुताबिक ये सीरीज 20 मार्च, 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है. वहीं इस सीरीज को 6 मार्च से कुछ सिनेमाघरों में भी दिखाया जाएगा. इस बार का पार्ट टॉमी की बर्मिंघम और उस एरिया में लंबे समय बाद वापसी का साइन है जिस पर कभी उसका कब्जा और शासन था. 

क्या कहता है ट्रेलर?
बात करें Peaky Blinders: The Immortal Man के ट्रेलर के बारे में को इसकी शुरुआत एक ऐसे साइन से होती है, जो कि किसी मुसीबत का इशारा करता है. ट्रेलर में आगे टॉमी को बताया जाता है कि वो भूतों से भरे घर में रहता है, जो कि पश्चाताप,अधूरे काम और एक इमोशनल राइड से भरपूर कहानी को बयां कर रहा है. वहीं रेबेका फर्ग्यूसन का किरदार टॉमी पर न सिर्फ अपने शासन राज्य को, बल्कि अपने नाजायज बेटे ड्यूक शेल्बी को भी त्यागने का आरोप लगाती है. बैरी केओघन द्वारा निभाए गए ड्यूक को निडर और बेहद आजाद दिखाया गया है , एक ऐसा व्यक्ति जिसने पीकी ब्लाइंडर्स के काम को आगे बढ़ाने का काम करना शुरू कर दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

पिता के रुप में नजर आएंगे टॉमी शेल्बी 
Peaky Blinders: The Immortal Man में टॉमी और उसके बेटे ड्यूक की पहली मुलाकात के बारे में दिखाया जाएगा, जिसमें एक पिता और पुत्र के बीच आए तनाव को भी साफ-साफ देखा जा सकता है. टॉमी शेल्बी के बारे में फैली अफवाहों से ड्यूक प्रभावित दिखाई पड़ता है, जो अलग-अलग समय की पीढ़ियों के बीच आए तनाव का साइन है.