News in Brief

इस साल की एक्शन-एडवेंचर कन्नड़ फिल्म ‘टॉक्सिक’ का कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था. फिल्म का टीजर रिलीज होते ही विवादों का हिस्सा बन गया था, जिसे खिलाफ कानूनी शिकायत भी दर्ज कराई गई. सुपरस्टार यश की फिल्म के टीजर में दिखाए गए बोल्ड सीन को लेकर अश्लीलता फैलाने, सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने और नाबालिगों पर गलत असर डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे. दरअसल, 9 जनवरी को एक्टर यश के बर्थडे के खास मौके पर ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज किया था, जो कि रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज आ गए. लेकिन नजर आने वाले  इंटीमेट सीन को लेकर विवाद शुरू हो गया. वहीं आज 19 फरवरी को फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जो कि काफी दमदार लग रहा है. 

फीमेल स्टार कास्ट का जलवा
सुपरस्टार यश की फिल्म ‘TOXIC: A FAIRY TALE FOR GROWN UPS’ में एक दमदार फीमेल स्टार कास्ट देखने को मिलेगी. इस कमाल की स्टारकास्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी खूबसूरत हसीनाएं शामिल हैं. वहीं इन हसीनाओं के अलावा फिल्म में कई और मेल एक्टर भी नजर आएंगे, जो फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे. 

‘धुरंधर’ के साथ करेगी क्लैश
कन्नड़ इंडस्ट्री की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और इसके लिए काफी एक्साइटेड भी हैं. वहीं पूरे देश के सिनेमाघरों में ये फिल्म 19, अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. सुपरस्टार यश की ‘TOXIC: A FAIRY TALE FOR GROWN UPS’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से थिएटर में क्लैश करने वाली है, जो 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट है.