News in Brief

Karnataka News: कर्टनाटक के विधायक रंगनाथ ने हाल ही में में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को किसानों से संबंधित एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने किसानों से शादी करने वाली महिलाओं के लिए स्पेशल इंसेंटिव की मांग की है. तुमकुरु जिले के कुनिगल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रंगनाथ ने सीएम सिद्धारमैया से आगामी विधानसभा सत्र के दौरान खेती पर निर्भर पुरुषों से शादी करने वाली महिलाओं को विशेष दर्जा और विशेष भत्ता देने का अनुरोध किया.  

किसानों से शादी करने वाली महिलाओं को मिले विशेष दर्जा

विधायक रंगनाथ ने पत्र में लिखा कि विधानसभा सत्र में सरकार उन महिलाओं के लिए स्पेशल अलाउंस और स्पेशल स्टेटस घोषित करे, जो गांवों में रहने वाले और खेती पर निर्भर पुरुषों से शादी करना चुनती हैं. उन्होंने कहा कि कुनिगल तालुक मुख्य रूप से ग्रामीण इलाका है, जहां खेती ही मुख्य व्यवसाय है. उन्होंने बताया कि इस इलाके के कई युवा अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर हैं.  

ये भी पढ़ें- ‘अध्यक्ष पद छोड़ो और गलगोटिया में प्रोफेसर बन जाओ…,’ AI समिट में किरकिरी के बाद महुआ मोइत्रा का अश्विनी वैष्णव पर निशाना, मांगा इस्तीफा 

Add Zee News as a Preferred Source

 

किसानों से शादी नहीं करना चाहती महिलाएं

विधायक ने बताया कि कई महिलाएं खेती करने वाले पुरुषों से शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं, जिसके चलते कई किसान 30 साल की उम्र पार करने के बावजूद अविवाहित रह जाते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रामीण कृषि समुदायों के अंदर विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए सहायक उपाय शुरू करने का अनुरोध किया. बता दें कि कर्नाटक में किसान समूहों ने अतीत में इसी तरह की चिंताएं जताई हैं. 

ये भी पढ़ें- रावी नदी से कितना पानी पाकिस्तान जाता है? भारत ने बंद कर दी टंकी तो कितना होगा जिन्नालैंड को नुकसान 

 

दुल्हनें मिलने में हो रही कठिनाई 

कर्नाटक किसान समूहों का का आरोप है कि खेती में लगे कई युवा पुरुषों को खेती के घटते सामाजिक और आर्थिक आकर्षण के कारण दुल्हनें खोजने में कठिनाई हो रही है. कुछ समूहों ने कृषि परिवारों की सामाजिक स्थिति और आर्थिक सुरक्षा में सुधार के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण या प्राथमिकता की भी मांग की थी. मांड्या और तुमकुरु जैसे जिलों के किसानों ने भी इसी तरह की शिकायतों को सीएम सिद्धारमैया के सामने पेश किया.