News in Brief

UP BJP President: यूपी के राजनीतिक गलियारों से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान 29 जुलाई को हो सकता है. इस विषय को लेकर सरकार और संगठन के बीच कल देर रात तक गहन मंथन किया गया. इस विस्तृत चर्चा में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम लगभग तय कर लिया गया है. आपको बता दें कि बीजेपी सरकार और संगठन के बीच हुई चर्चा के बाद कई नामों की केंद्रीय नेतृत्व को कई नामों की सूची भेजी गई थी. उसी लिस्ट पर आज बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व उन नामों पर चर्चा करेगा.

क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का रखा जाएगा ध्यान

इस बीच खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में अपने क्षेत्रीय और जातीय दोनों अहम समीकरण को देखते हुए 29 जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है. यानी कहा जा सकता है कि कल यानी शुक्रवार को यूपी बीजेपी (UP BJP) के नए अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा. 

केंद्रीय नेतृत्व आज तय कर लेगा प्रदेश अध्यक्ष का नाम

बताते चलें कि बीती देर रात तक इस विषय को लेकर यूपी सीएम के आवास पर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली सरकार और पार्टी के संगठन के बीच विस्तार से चर्चा हो चुकी है और उस महामंथन में निकल कर आए नामों को अब प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है. 2024 के आम चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष के नाम पर दिनेश शर्मा ,श्रीकांत शर्मा ,सुब्रत पाठक, महेश शर्मा, सतीश गौतम, केशव प्रसाद मौर्य, अमरपाल मौर्य और अवनीश त्यागी का नाम चर्चा में है.