
इटावा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां धूमधाम से हो रही एक शादी (Wedding) में उस वक्त कोहराम मच गया, जब अचानक दुल्हन (Bride) की मौत की खबर आई.
फेरों से पहले दुल्हन को आया हार्ट अटैक
आज तक में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी की सारी रस्में चल ही रही थीं, इस बीच फेरों से पहले दुल्हन को हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया और उसकी मौत हो गई. बता दें कि यह मामला इटावा के भरथना इलाके का है. शादी समारोह समसपुर में हो रहा था.
ये भी पढ़ें- बेड पर माता-पिता के साथ सो रहा था 13 महीने का मासूम, होगी इतनी दर्दनाक मौत किसी ने न सोचा
उस रात क्या हुआ था?
दुल्हन के भाई महेश चंद ने कहा कि 25 मई को उनकी बहन सुरभि की शादी थी. रात करीब साढ़े आठ बजे बारात आई और द्वारचार शुरू हुआ. इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम पूरा हुआ. मांग भरने का कार्यक्रम भी हो चुका था. दोनों पक्ष फेरों की तैयारी में जुटे थे. इस दौरान रात लगभग ढाई बजे अचानक दुल्हन बेहोश हो गई. उसके बेहोश होने के बाद हड़कंप मच गया.
फिर आननफानन में दुल्हन को गांव के ही एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से दुल्हन की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली छोटी बच्ची, CM को दिया ये स्पेशल गिफ्ट
साली से हुई दुल्हन की शादी
इसके बाद शादी में आए रिश्तेदारों और दूल्हा पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति से मृतक दुल्हन की छोटी बहन को दुल्हन बनाया और दूल्हे से उसकी शादी करवाई. इस दौरान मृतका का शव घर के एक कमरे में रखा रहा. विदाई के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया.
LIVE TV
