News in Brief

The Raja Saab: प्रभास की फिल्मों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. जब भी एक्टर की कोई मूवी थिएटर में आती है तो नजारा देखने लायक होता है. ऐसा ही कुछ इस बार प्रभास की 2026 की पहली मूवी ‘द राजा साब’ फिल्म की स्क्रीनिंग के पहले दिन हुआ. सोशल मीडिया पर थिएटर के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

मगरमच्छ लेकर पहुंचे थिएटर

इस वायरल वीडियो में प्रभास के फैंस एक या दो मगरमच्छ नहीं बल्कि कई सारे मगरमच्छ लिए नारे लगाते नजर आ रहे हैं. जिसमें प्रभास की जयकार लग रही है. वहीं, थिएटर में मौजूद कुछ लोग ये सब देखकर शॉक्ड हैं. प्रभास की मूवी का थिएटर के अंदर के ऐसे हाल का वीडियो पलभर में वायरल हो गया. हालांकि किस लोकेशन का है. इसे लेकर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये किसी साउथ के थिएटर का है.

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो मिनटों में वायरल

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर प्रभास के फैंस सिर पर मगरमच्छ रखकर क्यों घूम रहे हैं. दरअसल, ‘द राजा साब’ फिल्म में एक सीन है जिसमें प्रभास लड़ाई के दौरान मगरमच्छ फेंकते हुए दिखाया गया है. इसी सीन को देखकर फैंस इतने क्रेजी हो गए थे वो इस सीन को असल में थिएटर में करते नजर आए. हालांकि, वीडियो में जिस मगरमच्छ को फैंस सिर पर रखे नजर आए वो नकली है.

‘भूल भुलैया’ जैसी है प्रभास की ‘द राजा साब’? सोशल मीडिया पर उठे सवाल, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

9 जनवरी को हुई रिलीज

खास बात है कि प्रभास की फिल्मों का इस तरह का थिएटर के इनसाइड का वीडियो सामने आया कोई पहली बार नहीं हुआ है. ऐसा प्रभास की ज्यादातर फिल्मों में फैंस का क्रेज देखने को मिला है. ‘द राजा साब’ फिल्म का रिलीज डेट कई बार टली और आखिरकार इस मूवी को 9 जनवरी को थिएटर में उताया गया. इसमें प्रभास के अलावा मालविका मोहन, निधि अग्रवाल और रिद्धी कुमार और संजय दत्त हैं. फिल्म का डायरेक्शन मारुति ने किया था.