News in Brief

Viral Video: भारत में धार्मिक विविधताओं से भरा पड़ा हैं. यहां अलग-अलग मजहब को मानने वाले शांति से रहते हैं. अक्सर ऐसा देखने में आता है कि कोई शख्स किसी दूसरे धर्म के रीति रिवाजों का पालन भी पूरी आस्था के साथ करता है. कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के देवबंद इलाके में देखने को मिला. यहां राव मुशर्रफ अली पुंडीर नाम के व्यक्ति ने एक शिव मंदिर में जाकर मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया.

राव मुशर्रफ राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के जिला संयोजक हैं. उनका शिवलिंग पर जल अर्पित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

‘मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं’
राव मुशर्रफ अली ने कहा, ‘हमने जलाभिषेक किया है शिवलिंग पर भगवान भोलेनाथ की हम सब पर कृपा बनी रहे. मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं. मैं चाहता हूं देश में भाई-चारा और शांति बनी रहे.’

‘भगवन भोलेनाथ हमें वाराणसी बुलाएंगे’
राव मुशर्रफ अली ने कहा कि हमने अपने पूर्वजों की परंपराओं और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया है और जल्द ही हमें भोलेनाथ वाराणसी के बुलाएंगे और हम ज्ञानवापी में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे.

मुस्लिम गायिका का गाया शिव भजन हुआ था हिट
बता दें पिछले दिनों ही गायिका फरमानी नाज ‘हर-हर शंभू’ भजन बहुत लोकप्रिय हुआ था. नाज का गाया यह भजन सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था. कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने फरमानी नाज का विरोध भी किया था.

राव मुशर्रफ अली ने उस वक्त भी फरमानी नाज का समर्थन किया था. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘मैंने फरमानी नाज का भजन सुना है. फरमानी ने इसे बेहतरीन अंदाज में गया है और मैं उनके भजन गाने की हिमायत करता हूं. ‘

(ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर)