
Avalanche reported at Sonamarg: कश्मीर के टूरिस्ट स्पॉट सोनमर्ग में बेहद खतरनाक और भयानक एवलांच आने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो मंगलवार की रात 10 बजकर 13 मिनट का बताया जा रहा है. इस भीषण बर्फीले तूफान के वीडियो को शेयर करने वाले लोग कुदरत के इस अटैक में कोई कैजुअल्टी न होने की प्रार्थना कर रहे हैं. आपको बताते चलें के ये शुरुआती जानकारी है. ज़ी न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
33 सेकेंड के वीडियो में क्या है?
ये वीडियो बहुत डरावना है. ये वीडियो भी किसी होटल में लगे कैमरे से रिकॉर्ड हुआ लगता है. इसमें सफेद बर्फ का डरावना सैलाब तेजी से आता दिख रहा है. देखते देखते वीडियो अचानक रुक जाता है. आप भी देखिए वीडियो-
#Avalanche reported from #Sonamarg in #Kashmir around 10:13pm.
Praying for everyone’s safety. pic.twitter.com/Xi2lyWyG0d— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) January 27, 2026
कहां आया एवलांच?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू के लिए कई टीमों को मौके पर भेजा गया है. स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अभी कुछ कहना मुश्किल है, फिलहाल वो हालात पर नजर बनाए हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक इंटर माउंटेन सोनमर्ग और सोनमर्ग इन होटल के पास यह एवलांच आया.
मौसम विभाग ने चेताया था
आपको बताते चलें कि जम्मू कश्मीर और अन्य पहाड़ी राज्यों में बीते करीब 100 घंटों से लगातार बर्फबारी जारी है. इसके देखते हुए मौसम विभाग ने एवलांच का अलर्ट जारी किया था. एलर्ट में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और संवेदनशील इलाकों में गैर जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है.
(ये खबर अपडेट हो रही है…)
