
Amazing Trick to Find Bride: भारत में शादी को सात जन्मों के बंधन से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि आमतौर पर यहां लोग एक ही शादी करते हैं. अब क्योंकि शादी एक बार होती है तो लड़का या लड़की अपने पार्टनर में हर खूबी चाहते हैं. इन खूबियों के मिलने और पसंद होने के बाद ही शादी की बात होती है, लेकिन कई बार ज्यादा की चाहत से मामला फंस भी जाता है. ऐसा ही कुछ तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले 27 साल के जगन के साथ हुआ. जगन को 5 साल से पसंद की लड़की नहीं मिल पा रही है. अब अपनी दुल्हन की तलाश के लिए उसने ऐसा तरीका निकाला है, जो लोगों को काफी हैरान कर रहा है. जगन का यह तरीका सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.
शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए इश्तिहार
रिपोर्ट के मुताबिक, जगन ने परेशान होकर उन सभी पारंपरिक तरीकों को छोड़ दिया, जिसे वह पांच साल से फॉलो कर रहे थे. अब उन्होंने नया तरीका अपनाते हुए शहर के चौराहों पर अपनी शादी के इश्तिहार वाले बड़े-बड़े पोस्टर्स लगवा दिए हैं. इस पोस्टर में उन्होंने हर उस खासियत के बारे में लिखा है जो वह पार्टनर में तलास रहे हैं. इस विज्ञापन की हेडिंग में उन्होंने लिखा है कि ‘Miss Right’ की तलाश है.
पोस्टर में बताई है अपनी सैलरी भी
ऐसा नहीं है कि जगन ने अपने पोस्टर में सिर्फ पार्टनर में होने वाली खासियतों के बारे में लिखा, जगन ने उस पोस्टर में खुद से जुड़ी सारी जानकारी भी साझा की है. जैसे उनकी सैलरी कितनी है, उनकी उम्र क्या है, उन्हें क्या पसंद है. यही नहीं, उन्होंने पोस्टर में अपनी बड़ी सी फोटो भी लगा रखी है. सैलरी के बारे में उन्होंने बताया है कि वह डिजाइन हैं और 40 हजार रुपये महीना कमाते हैं.
कई एजेंट ने पैसे भी ऐंठे थे
जगन ने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि शादी की बातचीत के लिए पुरानी परंपरा को मैं पांच साल से फॉलो कर रहा था, लेकिन कहीं भी बात नहीं बन पा रही थी. कई एजेंट ने पैसे भी ऐंठे, कई लोगों ने ऐसे प्रोफाइल भेजे जो मेरे मन के मुताबिक नहीं थे.
