Viral Video: केरल में 73 साल की बुजुर्ग अम्मा प्रभावती इस वक्त देश में वायरल है. उनके साहस को सब लोग सलाम कर रहे हैं. एक बुजुर्ग महिला ने फुटपाथ का इस्तेमाल सड़क की तरह कर रहे स्कूटी सवार को रोक दिया. उनके जज्बे का केरल पुलिस ने सम्मान किया है. बाइक सवार को रोकने वाली अम्मा का पुलिस ने सम्मान किया है. मामला कोझिकोड का है जहां, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले एक स्कूटी सवार को बुजुर्ग महिला ने ऐसे सबक सिखाया कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है.
अम्मा का सम्मान
73 वर्षीय प्रभावाती अम्मा ने साबित कर दिया है कि उम्र गलत काम के खिलाफ आवाज उठाने में कोई बाधा नहीं बन सकती है. कोझिकोड में यातायात नियम तोड़ने वाले एक व्यक्ति का सामना करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. अम्मा ने जिस तरह एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपना सिविक सेंस दिखाते हुए स्कूटी सवार को फुटपाथ से वापस सड़क की ओर भेजा. उसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया है. वहीं इस घटनाक्रम के वीडियो को एक आईपीएस ऑफिसर सीवी आनंद ने अपने एक्स हैंडल (@CVAnandIPS) शेयर किया.
फुटपाथ पर चढ़ाई स्कूटी, अम्मा ने क्लास लगाई
वायरल वीडियो में देखिए जिस वक्त स्कूटी सवार ट्रैफिक जाम से बचकर रूल तोड़कर फुटपाथ से जा रहा होता है.बुजुर्ग महिला उसी वक्त स्कूटी सवार के सामने दीवार बनकर खड़ी गई और हटने से इनकार कर दिया. महिला की दिलेरी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. अब ये वीडियो केरल के बाहर भी लोगों को ट्रैफिर नियमों का पालन करने की प्रेरणा दे रहा है.
आप भी देखिए वीडियो-
This video caught my attention a lot ! In Kozhikode, Kerala, an elderly woman confronted a scooty rider using the footpath.She blocked his way, refusing to let him pass.Rider tried to push ahead.She took out her phone, photographed the number plate.Eventually, she forced him to… pic.twitter.com/96tGEhgppL
— CV Anand IPS (@CVAnandIPS) February 13, 2026
यह भी पढ़ें- Valentine’s Day Love story: 23 साल छोटी इटैलियन PA से दिल लगा बैठा NATO का ब्रिटिश अफसर, स्टोरी में फिर आया ये ट्विस्ट
‘देशभर में इतने चालान कई छोटे देशों के सालाना बजट से ज्यादा होंगे’
ट्रैफिक नियमों का पालन करके आप अपने साथ दूसरों की जिंदगी भी बचा सकते हैं. 2025 की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनसीआर के कुछ शहरों में करोड़ों रुपये के चालान काटे गए और करोड़ों रुपये के चालान पेंडिंग पड़े हैं. ऐसे में देखा जाए तो तमाम छोटे-छोटे देशों के सालना खर्चे से ज्यादा रकम भारत में लोग चालान के तौर पर भरते हैं, हालांकि ये कोई शेखी बघारने का नहीं बल्कि शर्मिंदगी का विषय है.
