Imd weather update: आईएमडी (IMD) ने 9 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक मौसम के मिजाज की पड़ताल करके पूरे महीने का हाल बताया है. आईएमडी ने अपने हालिया बुलेटिन में कहा, ‘उत्तर भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब मौसम में बड़ा बदलाव आएगा. मौसम विभाग ने इसके साथ ही पर्वतीय प्रदेशों यानी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ भारी बर्फबारी का अनुमान लगाया है. आइए जानते हैं, देश के मौसम का हाल.
सर्दी खत्म या मौसम लेगा यू-टर्न, जानिए देश के मौसम का हाल
फरवरी के बाकी दिनों के लिए मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में ये भी बताया था कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 और 10 फरवरी को सर्द हवाएं चलेंगी. वहीं उत्तर भारत में आंशिक बादलों की आवाजाही के साथ हल्की सी धुंध छाने के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है. इसके साथ ही सात राज्यों में बेहद घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.
आगे 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. यानी तीनों पहाड़ी राज्यों में एक बार मौसम यू-टर्न मारने वाला है. इसका सीधा असर नीचे के मैदानों जैसे दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब के अलावा आस-पास के अन्य इलाकों में भी पड़ेगा. 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बिजली गिरने के साथ शीत लहर चलने के साथ-साथ बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है. अगले 48 घंटों की बात करें को 9 और 10 फरवरी को यूपी में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की भविष्यवाणी जारी की गई है.
