News in Brief

Weather Update: देशभर में इन दिनों सर्दी कम होती देखी जा रही है, हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कई इलाकों में 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा भी चल सकती है. IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु,  जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और लद्दाख में बारिश हो सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16-17 फरवरी 2026 के बीच बारिश की संभावना है.  

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान? 

मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में 13 फरवरी 2026 को मौसम साफ रहने वाला है. इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रह सकता है. इस बीच आसमान में थोड़े बादल भी छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. IMD के मुताबिक दिल्ली में सुबह के समय 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.  

ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले जमकर बांटे ‘गिफ्ट’, वोट नहीं दिया तो जनता से वापस मांग लिए कुकर-पैसे; कांग्रेस प्रत्याशी की इस हरकत ने चौंकाया  

Add Zee News as a Preferred Source

 

इन राज्यों में छाए रहेगा कोहरा 

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 27 जिलों में  13 फरवरी 2026 को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इनमें गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, मेरठ, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, शामली, सीतापुर, झांसी, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर शामिल है. इसके अलावा हरियाणा में फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, हिसार, गुरुग्राम, झज्जर और पानीपत में भी कोहरा छाए रह सकता है. पंजाब में होशियारपुर, पटियाला, कपूरथला, फिरोजपुर और लुधियाना में भी कोहरा मुश्किलें बढ़ाएंगी.  

ये भी पढ़ें- स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए हस्ताक्षर? विपक्ष ने दी सफाई 

पहाड़ों में होगी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में भी आने वाले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ सकता है. उत्तराखंड में 16 फरवरी 2026 को नैनीताल,पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और अल्मोड़ा में बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी कांगड़ा, शिमला और धर्मशाला में 16-17 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर में पुंछ,  डोडा, उधमपुर, कठुआ और जम्मू में बारिश का अलर्ट दिया गया है.