News in Brief

1. Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में बड़ा अपडेट, वाराणसी में बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा; कल का दिन बेहद अहम Click Here To Read Full Story
Gyanvapi Varanasi: ज्ञानवापी प्रकरण में सोमवार को फैसला आना है. इससे पहले शहर में पुलिस सतर्क है और हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पूरे वाराणसी में चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है. काशी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम से शहर की निगरानी की जा रही है.

2- J&K Politics: आजाद 10 दिन में करेंगे नई पार्टी का ऐलान, कांग्रेस छोड़ने के बाद बताया आगे का एजेंडा Click Here To Read Full Story
Ghulam Nabi Azad new Political Party: गुलाम नबी आजाद ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं अपने सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं, जो मेरे साथ खड़े हैं और मेरी नई पार्टी का आधार हैं, जिसकी घोषणा अगले 10 दिन के भीतर की जाएगी.’

3- Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के मर्डर का मामला, बेटी बोली- सरकार पर भरोसा नहीं; लगाई ये गुहार Click Here To Read Full Story
Sonali Phogat Murder Case: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में पुलिस लगातार एक्शन ले रही है. इस केस में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. इस बीच सोनाली की बेटी ने बड़ा बयान दिया है.

4- Goa: भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोवा में कांग्रेस टूटने का खतरा, पार्टी के कई विधायक दे सकते हैं दगा Click Here To Read Full Story
Goa Congress: गोवा कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं चल रहा है. एक बार फिर से गोवा कांग्रेस में टूट की अटकलें लग रही हैं. हाल ही में दिगंबर कामत और माइकल लोबो के दिल्ली दौरे के बाद दोनों नेताओं के अगले राजनीतिक कदम को लेकर चल रही सियासी अटकलें तेज हो गई हैं.

5- Opposition PM Candidate: विपक्ष के पीएम चेहरे पर फंसा पेंच! नीतीश कुमार के अलावा ये CM तेजी से जुटा रहा समर्थन Click Here To Read Full Story
Lok Sabha Election 2024: तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री केसीआर (KCR) अलग-अलग राज्यों का दौरा करके समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. केसीआर बिहार जाकर नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर चुके हैं.

6- PM Modi MP Visit: अपने बर्थडे पर PM मोदी शुरू करेंगे MP के लिए मिशन 2023, सियासी तौर पर बेहद अहम Click Here To Read Full Story
MP Politics: पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम के इस दौरे को सियारी तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस दौरे के बाद से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो जाएगा.

7- DTC Bus खरीद मामले की CBI जांच के आदेश के बाद आप सरकार ने LG पर लगाए आरोप, कही ये बात Click Here To Read Full Story
DTC Bus Corruption Case: डीटीसी बसों (DTC Buses) की खरीद मामले में CBI जांच का आदेश होने के बाद दिल्ली की आप सरकार (AAP Govt) ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) पर आरोप लगाए हैं.

8- Viral Video: ताजपोशी समारोह के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय को क्यों आया इतना गुस्सा? वीडियो हो रहा वायरल Click Here To Read Full Story
King Charles III Proclamation Ceremony: किंग चार्ल्स की मां और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो जाने के बाद 73 वर्षीय पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स की शनिवार को ताजपोशी की गई.

9- 9/11 Attack: 9/11 हमले के बाद सुर्खियों में थे ये किरदार, 21 साल बाद जानिए अब कहां हैं ये लोग Click Here To Read Full Story
9/11 Attack Flashback: 9/11 हमले के बाद अमेरिका ने इसके एक-एक आरोपियों को चुन-चुनकर मारने की कसम खाई थी. इसके लिए अमेरिका ने अफगानिस्तान में छिपे अलकायदा के सरगना लादेन को मारने के लिए हमला भी किया. कई साल बाद उसे कामयाबी भी मिली. कुछ आरोपियों को उसने अरेस्ट भी किया. अमेरिका ने हमले के आखिरी आरोपी जवाहिरी को इस साल मौत के घाट उतारा.

10- Kim Jong-un: कौन है किम जोंग उन के साथ साये की तरह नजर आने वाली यह रहस्यमयी महिला, तस्वीरों ने मचाया तहलका Click Here To Read Full Story
Kim Jong Un News: किम जोंग उन के साथ यह महिला पहली बार इसी साल फरवरी में नजर आई थी. इसके बाद जुलाई में भी इसे कई इवेंट में साथ देखा गया. अब गुरुवार को प्योंगयांग में 74वें राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम के दौरान भी यह महिला किम जोंग उन के साथ नजर आई. यह रहस्यमयी महिला कौन है इसे लेकर उत्तरी कोरिया के सरकारी टीवी चैनल ने भी कुछ नहीं बताया है.

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर