News in Brief

Ajit Pawar Plane Crash News:  बुधवार (28 जनवरी) को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया.  बारामती हवाई अड्डे के पास उनका विमान क्रैश हो गया, इस हादसे में अजित पवार के अलावा अन्य 4 लोगों की भी मौत हो गई है. इस घटना से पवार परिवार के साथ उनके चाहने वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. विमान हादसे के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू कर दी है. ये विमान वीएसआर कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था. AAIB के अधिकारी दिल्ली में वीएसआर कंपनी के ऑफिस पहुंचे. यहां पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंपनी से काफी ज्यादा तादाद में दस्तावेज सील किए गए. जानकारी के अनुसार, AAIB के तीन अधिकारी यहां पर पहुंचे थे. 

हालांकि, कंपनी की ओर से किसी से भी बातचीत नहीं की गई. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एएआईबी के अधिकारी विमान का संचालन करने वाली निजी चार्टर कंपनी वीएसआर एविएशन के महिपालपुर कार्यालय पहुंचे.  अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के कार्यायल में कई लोग अचानक गायब मिले. हैरान करने वाली बात है कि वो लोग भी गायब मिले, जो आज सुबह ऑफिस पहुंचे थे. 
 
वीएसआर कंपनी के ऑफिस पहुंचे AAIB अधिकारियों को क्या मिला? 

वीएसआर कंपनी के ऑफिस पहुंचे AAIB के अधिकारियों ने कंपनी के गेट पर तैनात एक गेटकीपर से पूछताछ की और उसकी पहचान सत्यापित करने के लिए उसका आधार कार्ड मांगा. एक अधिकारी ने गेटकीपर से कहा कि अगर वह जांच में सहयोग करता है, तो उसको कुछ नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद भी गेटकीपर ने लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी होने से बार-बार इनकार किया. जानकारी के अनुसार, आज सुब 11.30 बजे के करीब अधिकारी परिसर में पहुंचे. 

Add Zee News as a Preferred Source

बड़ी संख्या में सील की गई फाइल

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गेटकीपर से पूछताछ के बाद अधिकारी अंदर पहुंचे. बताया जा रहा है कि जब ऑफिस के दरवाजे के पास AAIB के अधिकारी पहुंचे, इस दौरान उन्होंने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है. ऐसे में सवाल खड़ा हुआ है कि जब यहां कोई नहीं है, तो दरवाजा अंदर से बंद कैसे हो सकता है.  कुछ देर तक अधिकारी वहां पर मौजूद रहे, इसके बाद अधिकारी दफ्तर में पहुंचे. बताया जा रहा है कि दफ्तर से बड़ी संख्या में AAIB के अधिकारियों ने फाइल सील किया है. तीन एएआईबी के अधिकारी वहां पहुंचे थे. हालांकि, कंपनी की ओर से दोबारा कोई बातचीत नहीं कर रहा है. इस दौरान कंपनी के कर्मचारी मीडिया के साथ धक्का मुक्की करते नजर आए. 

यह भी पढ़ें: अजित पवार ‘दादा’ कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान

हादसे पर विमान कंपनी का बयान 

उल्लेखनीय है कि VSR वेंचर्स के विमान में अजित पवार सवार थे. यही विमान हादसे का शिकार हुआ है. इस हादसे के बाद विमान कंपनी की ओर से बयान जारी किया है. अपने बयान में वीएसआर ने कहा कि पायलट ने रनवे नहीं देख पाया. पायलट को करीब 16000 घंटे फ्लाइंग का अनुभव था. को पायलट को करीब 1500 घंटे फ्लाइंग का अनुभव था. विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी. कंपनी ने बताया कि हमारे पास अभी भी सात विमान हैं. हम किसी विमान को ग्राउंड करने नहीं जा रहे हैं. डीजीसीए मामले की जांच कर रहा है.

यह भी पढ़ें: जानिए कौन थे पायलट सुमित और शांभवी? जिन्होंने अजित पवार के साथ बारामती में गंवाई जान