Emmanuel Macron Visit to India: भारत अब तक का सबसे बड़ा हथियार सौदा करने जा रहा है. भारतीय वायुसेना के ‘मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट’ प्रोग्राम के तहत ये डील होने वाली है. इसके जरिए भारत 114 फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान 3.25 लाख करोड़ रुपये के सौदे में खरीदने की प्लानिंग कर रहा है. संभावना है कि इस डील को इस सप्ताह रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूरी मिल सकती है. वहीं सूत्रों के अनुसार इस डील की मंजूरी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के कुछ दिल पहले मिलने की संभावना है.
‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को मिलेगा बढ़ावा
इस डील से केवल भारतीय वायुसेना को फायदा नहीं है, बल्कि ये ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को भी बढ़ावा देता है. अगर इस डील को मंजूरी मिलती है, तो ये न केवल भारत का अब तक का सबसे बड़ा हथियार समझौता होगा, बल्कि इस डील के तहत लगभग 100 विमानों को भारत में ही बनाने का प्रावधान भी शामिल है. मतलब, लड़ाकू विमानों की उच्च-स्तरीय तकनीकों का ट्रांसफर और ‘मेक-इन इंडिया’ कार्यक्राम को बढ़ावा देने की रणनीतिक साझेदारी भी शामिल है.
भारत राफेल का सबसे बड़ा ऑपरेटर?
वहीं इस डीट की मंजूरी के साथ, फ्रांस के अलावा भारत राफेल का सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा. आपको बता दें, राफेल को दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है. ये दो इंजन वाला, मल्टी रोल लड़ाकू विमान है, जो अपनी सटीकता और हवाई प्रभुत्व के लिए जाना जाता है.
भारत की मौजूदा ताकत
भारत के पास पहले से ही 36 राफेल विमान हैं. वहीं वायु सेना ने दिसंबर 2024 में आखिरी ‘C’ वेरियंट की डिलिवरी की है. इसके अलावा, नौसेना के लिए भी राफेल ‘M’ (नेवल वेरिएंट) का ऑर्डर दिया जा चुका है. इसमें 26 राफेल ‘M’ (नेवल वेरिएंट) के लिए 63,000 करोड़ रुपये में डील हुई है.
राफेल का भारत में कब हुआ इस्तेमाल
भारत में राफेल की ताकत को पहले की आजमाया जा चुका है. भारतीय वायुसेना के राफेल कई बार एक्शन में दिख चुके हैं. पिछले साल की बात करें तो, राफेल का इस्तेमाल केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान किया गया था. राफेल काफी ताकतवर लड़ाकू विमान है, जो ‘स्कैल्प’ जैसी मिसाइलों से लैस है. ये 250 किमी दूर स्थित टारगेट को भी नष्ट करने की ताकत रखता है. साथ ही इसमें ‘मिटिओर’ जैसी मिसाइलें लगी हैं, जो लंबी दूरी की हवा-से-हवा में मार करने की ताकत रखती है.
कैसे में कैसे होगा राफेल का निर्माण?
पिछले साल जून में फ्रांस और भारत के बीच उत्पादों को लेकर समझौतों की घोषणा की गई थी. इस समझौते में डसॉल्ट एविएशन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड शामिल थे. इसके तहत टाटा हैदराबाद में एक अत्याधुनिक प्लांट लगा सकता है, जहां विमान के मुख्य हिस्सों का निर्माण किया जाएगा. इस समझौते का लक्ष्य ये है कि 2028 तक भारत में बने हिस्से तैयार होने लगें और हर महीने दो पूर्ण ढांचे तैयार किया जाएं. वहीं विमान की लास्ट असेंबली फ्रांस में डसॉल्ट की सुविधा में की जाएगी.
