News in Brief

Karimnagar Municipal Corporation elections: तेलंगाना के करीमनगर में कल यानी 11 फरवरी को को नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. वैसे तो यह हर बार के जैसे ही आम चुनाव हो सकता था, लेकिन बीजेपी ने एक ऐसी चाल चली है, जिसने सभी को चौंका दिया है. बीजेपी ने इस चुनाव में पहली बार यहां से किसी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि करीमनगर शुरू से एआईएमआईएम का गढ़ माना जाता है. इस बीच बीजेपी ने ओवैसी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. 

बीजेपी ने वार्ड नंबर 32 से मोहम्मद इनायत अली को टिकट दिया है. बताया जाता है यह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र 50 साल से अधिक समय में एआईएमआईएम का गढ़ रहा है. आज तक बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार यहां से नहीं लड़ा है, लेकिन इस बार बीजेपी ने नया प्रयोग कर के सभी को चौंका दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, करीमनगर के सांसद और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया है और मोहम्मद इनायत अली को टिकट दिया गया है. क्या बीजेपी ओवैसी के इस गढ़ को ढाहने में सफल हो पाएगी या नहीं, यह तो चुनावी परिणाम में पता चलेगा. 

कौन हैं मोहम्मद इनायत अली? 

Add Zee News as a Preferred Source

उल्लखनीय है कि मोहम्मद इनायत अली (50) पेशे से फूलों की दुकान चलाते हैं. टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, करीमनगर एक मुस्लिम बाहुल्य इलाका है. यहां पर 98 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं. वार्ड में 5000 के करीब वोटर्स हैं और पिछले कई दशकों से एआईएमआईएम का दबदबा रहा है. बीजेपी ने यहां से कभी भी चुनाव नहीं लड़ा है. फूलों के व्यापारी होने के साथ इनायत अली सूफी संवाद तेलंगाना के अध्यक्ष भी हैं. अली को टिकट देने का फैसला बीजेपी ने मुस्लिम समुदाय को जोड़ने के उद्देश्य से उठाया है. 

यह भी पढ़ें:  एडविना और नेहरू के बीच कैसा संबंध था? भाजपा सांसद ने लोकसभा में जिस किताब की जिल्द दिखाई, अंदर क्या लिखा है

AIMIM की बढ़ी टेंशन? 

जैसे ही बीजेपी ने इस क्षेत्र में एक मुस्लिम कैंडिडेट को उतारा,  एआईएमआईएम ने अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए आक्रामक प्रचार शुरू कर दिया. पार्टी ने स्थिति को और मजबूत करने के लिए तेलंगाना के बाहर से भी वरिष्ठ नेताओं और प्रचारकों को चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतार दिया था. 

बीजेपी की रणनीति पर राजनीतिक विश्लेषकों ने क्या कहा? 

गौरतलब है कि बीजेपी के इस फैसले पर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी ने यह कदम AIMIM के पारंपरिक वोट बैंक पर सेंध लगाने की कोशिश की है. यह पार्टी की सामाजिक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य का भी संकेत दे रहा है. हालांकि, अब आने वाले यह देखना होगा कि बीजेपी की नई रणनीति कितनी सफल होती है और वह AIMIM के पारंपरिक वोटबैंक पर कितनी सेंध लगा सकती है. 

यह भी पढ़ें: स्पीकर के खिलाफ ‘अविश्वास’ प्रस्ताव का ‘कारतूस’ दागने के पहले ही फुस्स? इस गलती से खराब हुआ विपक्ष का गेम