News in Brief

Assam News: असम के बारपेटा से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलटने से कम से कम छह लोग लापता हो गए हैं. बताया जाता है कि घटना जिले के के रामपुर इलाके में हुई. घटना की जानकारी होते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची हैं. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. 

घटना की जानकारी देते हुए बारपेटा जिले के सीनियर पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्वा सरमा ने बताया कि NDRF, SDRF की टीमें पुलिस के साथ मिलकर तलाशी और बचाव अभियान चला रही हैं. उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि नाव में सवार लोगों के लिए लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं था. 

खबर अपडेट की जा रही है…

Add Zee News as a Preferred Source