Attack on houses of former Andhra Pradesh Ministers: आंध्र प्रदेश में सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कथित रूप से टिप्पणियां करने के विरोध में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के कार्यकर्ता भड़क उठे. उन्होंने YSRCP के नेता और पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके दफ्तर पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में झड़प भी हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया.
बैनर लगने से भड़के YSRCP लीडर अंबाती रामबाबू
रिपोर्ट के मुताबिक, इस तनाव की शुरुपआत गुंटूर जिले से हुई. वहां पर टीडीपी कार्यकर्ताओं ने गोरंटला में एनटीआर प्रतिमा के पास बैनर लगाया था. उस बैनर में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में हुए लड्डू घी में मिलावट को महापाप बताते हुए YSRCP नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी.
उसी दौरान YSRCP लीडर अंबाती रामबाबू वहां से गुजरे. उन्होंने बैनर पर आपत्ति जताते हुए उसे हटाने की मांग की. अंबाती ने चेतावनी दी कि अगर बैनर नहीं हटाया गया तो वे खुद उसे उतारकर फेंक देंगे. इस पर सत्तारुढ़ टीडीपी के कार्यकर्ता भड़क गए. उन्होंने अंबाती के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके दफ्तर पर भी हंगामा किया.
टीडीपी समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी
वे सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अंबाती रामबाबू की ओर से की गई कथित टिप्पणियों से भी भड़के हुए थे. दोनों पक्षों में हुई जोरदार नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण हो गया. जिसके बाद पुलिस ने आकर मामला संभाला. टीडीपी के जिलाध्यक्ष पिल्लै मणिक्याला राव ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
पूर्व मंत्री जोगी रमेश के आवास पर हुआ हमला
इसके साथ ही YSRCP के दूसरे नेता और पूर्व मंत्री जोगी रमेश के आवास पर भी हमला हुआ. पुलिस के मुताबिक जोगी रमेश के खिलाफ भी मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप हैं. इससे नाराज टीडीपी कार्यकर्ताओं ने आवास पर पर पथराव कर आग लगा दी. जिससे हालात गंभीर हो गए. राहत की बात ये थी कि घटना के समय जोगी रमेश घर पर नहीं थे वरना हालात खराब हो सकते थे.
जो साथ चला, उसे सहारा, आंख दिखाने वाले को सबक; बांग्लादेश का फंड आधा करके भारत ने दिखा दी औकात
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां पर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करवाए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. दोनों की जांच की जा रही है. हिंसा करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
