Assam Assembly Elections: असम में अब से कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने को हैं. राज्य में चुनाव से पहले सियासी पारा हाई है. इस बीच AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने एक बड़ा बयान दिया है. राज्य की राजनीति में यह एक नया मोड़ दे सकता है. AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने दावा किया है कि पूरे देश में मुसलमान पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित हैं.
हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि किसी मुसलमान को बीजेपी को वोट नहीं देना चाहिए. AIUDF चीफ के बयान से अब राज्य में नई बहस छिड़ सकती है. लेकिन, कई राज्यों में देखने को मिला है कि चुनाव से पहले हिंदू मुस्लिम जैसे मुद्दों पर चर्चा बढ़ जाती है. आइए आपको बताते हैं कि बदरुद्दीन अजमल ने क्या कुछ कहा?
‘बीजेपी को वोट न दे एक भी मुस्लिम’
दरअसल, गुवाहाटी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि पूरे भारत में मुसलमान पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित हैं। मुसलमानों को डरने की कोई बात नहीं है। इस देश में हमारे सभी हिंदू भाई मुसलमानों के साथ खड़े हैं। उन्हें (CM सरमा को) “मियां मियां” कहते रहना चाहिए। हमारी राय में, एक भी मुसलमान को BJP को एक भी वोट नहीं देना चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह हमारे समुदाय, हमारी जाति के लिए दुर्भाग्य की बात है, कांग्रेस BJP को 100% वॉकओवर दे रही है। एक समझ है और मैं यह खुले तौर पर कह रहा हूं। वे BJP को वापस लाना चाहते हैं.
#WATCH | Guwahati, Assam: AIUDF chief Badruddin Ajmal says, “Muslims across India are safer than ever before. Muslims have nothing to fear. All our Hindu brothers in this country stand with the Muslims. Let him (CM Sarma) keep saying “Miyan Miyan.” In our opinion, not a single… pic.twitter.com/R11OrWZSBu
January 25, 2026
यह भी पढ़ें: National Voters Day 2026: आखिर 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जानिए क्या है वजह
असम में SIR पर सियासी पारा हाई
इस बीच राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे स्पेशल रिविजन (SIR) को लेकर सियासी पारा हाई है. विपक्ष ने वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण के दौरान फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. इस आरोप का खंडन करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि नोटिस केवल मिया यानी बांग्लादेश के मूल निवासियों को भेजे जा रहे हैं. ये नोटिस किसी भी आदिवासी, हिंदू या असमिया मुस्लिम समुदाय को नहीं भेजा गया है.
यह भी पढ़ें: क्या वाकई यूनिवर्सिटियों के कैंपस में बढ़ गया है जातीय भेदभाव? देखिए UGC के 4 साल के आंकड़े?
