News in Brief

West Bengal SIR: चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल की राजनीतिक में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. जहां तृणमूल कांग्रेस के फरक्का विधायक मोनिरुल इस्लाम ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए हिंसक धमकी दी है.

फरक्का विधायक ने एक सभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी को खुश करने के लिए बंगाल के लोगों को परेशान कर रहा है. विधायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की. विधायक ने कहा ‘ये झंडा नहीं चलेगा, इसे डंडे से तोड़ना होगा’. इतना ही नहीं विधायक ने यहां तक कह डाला कि मैं उसे कब्र से घसीटकर बाहर निकालूंगा. 

बीडीओ कार्यालय में हिंसा
ये बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब कुछ दिन पहले ही फरक्का के BDO कार्यालय में SIR की सुनवाई के दौरान हिंसा हुई थी. इस हिंसा का आरोप विधायक के समर्थकों पर लगा था कि उन्होंने सरकारी दफ्तरों में तोड़फोड़ की, जिसके कारण अधिकारियों को सुनवाई रोकनी पड़ी. वहीं लॉकल अधिकारियों के अनुसार, SIR की सुनवाई BDO कार्यालय में चल रही थी तभी मोनिरुल इस्लाम अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और बाहर नारेबाजी के बाद उनके समर्थक जबरन दफ्तर के अंदर घुस गए.

Add Zee News as a Preferred Source

विधायक की मौजूदी में तोड़फोड़
जिसके बाद उन्होंने दरवाजे तोड़े और ERO तथा BDO कार्यालय में भारी नुकसान पहुंचाया. उस पर प्रदर्शनकारियों का कहना था कि SIR के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है. लेकिन इस पूरी घटना पर पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर  तब, जब एक निर्वाचित विधायक भी वहां पर मौजूद था. हालांकि, चुनाव आयोग की तरफ से विधायक के बयान पर और फरक्का हिंसा पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें: तो फिर से हिन्दू धर्म में लौट… अनूप जलोटा के बाद अब बीजेपी नेता की एआर रहमान को सलाह