News in Brief

Republic Day 2026: दिल्ली में एक बड़ी खुफिया जानकारी के बाद सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जानकारी के मुताबिक राजधानी में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2026 को या उससे पहले एक समन्वित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी गई है, जिसका कोडनेम 26-26 था. इसकी प्लानिंग पाकिस्तान के ISI की और आतंकी सगंठन की ओर से की गई है. 

आतंकी हमले का अलर्ट 

‘NDTV’ की रिपोर्ट के मुताबिर सुरक्षा बलों को बताया गया कि आतंकवादी अयोध्या में राम मंदिर और जम्मू में रघुनाथ मंदिर के साथ-साथ कई मंदिरों और शहरों को भी निशाना बना सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले की प्लानिंग पाकिस्तान की सैन्य खुफिया एजेंसी ISI, आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और पंजाब के गैंगस्टरों की और से की जा रही है. बता दें कि जैश ए मोहम्मद ने ही नवंबर 2025 में लाल किले के बाहर कार बम विस्फोट किया था, जिसमें 15 लोग मारे गए थे. 

ये भी पढ़ें- DNA: ‘आप शंकराचार्य कैसे हुए बताइए…,’ पवित्र स्नान से सीधा पद पर सवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द को कोर्ट से मिला नोटिस  

Add Zee News as a Preferred Source

 

राजधानी में बढ़ाई सुरक्षा 

सुरक्षा एजेंसियों ने 26 जनवरी 2026 से पहले राजधानी दिल्ली के कई इलाकों खासतौर पर बस और रेलवे स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर वॉन्टेड लोगों के पोस्टर लगाए हैं. इसमें दिल्ली के चौहान बंगेर का मोहम्मद रेहान भी शामिल है, जो उत्तर प्रदेश के संभल में अल कायदा मॉड्यूल के भंडाफोड़ के तुरंत बाद साल 2016 में अंडरग्राउंड हो गया था. लिस्ट में मोहम्मद उमर, अबू सुफियान, मोहम्मद शाहिद फैसल, सैयद अर्शिया और शरजील अख्तर भी शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें- बंगाल में चुनाव से पहले खलबली, ममता के गढ़ में बीजेपी ने भेजे बाहरी नेता; क्या है मोदी-शाह का प्लान?

 

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट 

बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मौके पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो जाती हैं. इस साल भी  खुफिया जानकारी के बाद  खतरे की निगरानी तेज कर दी गई थी, जिसमें खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों की ओर से हमलों की चेतावनी दी गई थी. इसमें पंजाब के आपराधिक तत्व फूट सोल्जर्स के तौर पर काम कर रहे थे. गणतंत्र दिवस को देखते हुए हर जगह सुरक्षा तेज कर दी गई है.