
Sharad Pawar: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद का शपथ लेंगी. इससे पहले NCP की विधायक दल की बैठक होगी, सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की खबरों के बीच NCP-SCP चीफ शरद पवार ने कहा है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं.
Baramati, Maharashtra: On reports that Sunetra Pawar will take oath as Deputy CM, NCP-SCP chief Sharad Pawar says, “I have no information about it. Her party must have decided…What I saw in the newspaper today: some names like Praful Patel and Sunil Tatakare who have taken the… pic.twitter.com/i5DDQz8AO8
Add Zee News as a Preferred Source![]()
January 31, 2026
नहीं हुई कोई बातचीत
आगे कहा कि उनकी पार्टी ने जरूर फैसला किया होगा. मैंने आज अखबार में जो देखा, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे कुछ नाम जिन्होंने कुछ फैसले लेने की पहल की है. मेरी इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुझे तो यह भी नहीं पता कि ऐसा हो रहा है या नहीं. इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि अगर NCP के दोनों गुट मिल जाएं तो क्या वे NDA का हिस्सा बनने पर विचार करेंगे, तो NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कहा ये सब बाहर चल रहा है यहां ऐसा कुछ नहीं है.
कमिडेट लीडर थे अजित पवार
इसके अलावा कहा कि अजीत पवार एक काबिल और कमिटेड लीडर थे जो सच में लोगों के लिए काम करते थे. वह पब्लिक इशू को अच्छी तरह समझते थे और हमेशा यह पक्का करने के लिए काम करते थे कि लोगों को इंसाफ मिले. बारामती के लोग हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं और जब बात अपने काम और जिम्मेदारियों की आती थी तो वह कभी पीछे नहीं हटते थे.
लगा है गहरा सदमा
उनके जाने से हम सभी को गहरा सदमा लगा है. उनके जाने के बाद जो हालात बने हैं, वह हमें मजबूती से आगे बढ़ने के लिए कहते हैं. हमें लोगों की तकलीफ कम करने के लिए काम करना चाहिए और जिस नजरिए और वैल्यूज़ के साथ उन्होंने सेवा की, उसे जारी रखना चाहिए. मुझे पक्का यकीन है कि उनके परिवार की नई पीढ़ी जरूर उनकी विरासत और काम करने के तरीके को आगे बढ़ाएगी.
