Kangana Ranaut On Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार 1 जनवरी 2026 को यूनियन बजट पेश किया, जिसके लेकर ममता बनर्जी और शशि थरूर समेत कई बड़े नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी. बजट पेश करने के दौरान संसद भवन में ई नेता भी मौजूद रहे. इस बीच भाजपा सांसद कंगना रनौत और शिवसेना ( उद्धव गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी को आपस में बातचीत करते और मजाक करते-हंसते हुए देखा गया. बता दें कि दोनों पार्टियों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए यह एक आम नजारा नहीं है.
मुस्कुराते नजर आए कंगना-प्रियंका
दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से भरे इस माहौल ने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया. मौके पर मौजूद कैमरामैन में भी इस पल को अपने कैमरे में कैद करने के लिए दौड़ पड़े. नेताओं ने इस पल को सामान्य बात कहकर टाल दिया. उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसको लेकर कहा,’ काम की दोस्ती है बॉस.’ उनका कहने का मतलब था कि यह केवल काम की दोस्ती है. वहीं कंगना ने कहा,’संसद भवन में वाकई बहुत अच्छा माहौल है. ऐसा नहीं है कि हम वहां एक-दूसरे से झगड़ रहे हों.’ उनकी बात सुनकर आसपास मौजूद लोग हंसने लगे.
ये भी पढ़ें- ‘बंगाल को कुछ नहीं दिया गया…,’ फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, बताया एंटी वुमन, एंटी SC-ST और विजनलेस
उद्धव से कंगना की पुरानी दुश्मनी
बता दें कि भाजपा सांसद और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का पुराना इतिहास है. बीते महीने जनवरी 2026 को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों में भाजपा की जीत के बाद कंगना रनौत ने ठाकरे पर निशाना साधा था. दोनों के बीच यह खटपट साल 2020 से चली आ रही है जब अविभाजित शिवसेना सत्ता में थी और BMC ने कंगना के ऑफिस को जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया था.
ये भी पढ़ें- Income Tax Slabs 2026-27: Income Tax पर भले ही नहीं मिली राहत… फिर भी सरकार ने टैक्स पेयर्स के लिए किये ये 10 बड़े ऐलान
बजट पर कंगना का रिएक्शन
कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था,’ जिन्होंने मुझे गाली दी, मेरा घर गिरा दिया, मुझे अपशब्द कहे, मुझे महाराष्ट्र छोड़ने की धमकी दी आज महाराष्ट्र ने उन्हें छोड़ दिया है. मुझे खुशी है कि जनता जनार्दन ऐसे महिला-द्वेषियों, गुंडों और भाई-भतीजावाद माफिया को उनकी औकात दिखा रही है.’ बजट की बात करें तो कंगना रनौत ने इसको लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बजट में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में पर्यटन, पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को जोड़ने वाली योजनाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि विकसित भारत की दिशा में यह बजट एक मजबूत कदम है.
