Rahul Gandhi General Naravane Book Quote: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद के बजट सत्र में पूर्व थल सेना के अध्यक्ष एमएम नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के कुछ शब्दों को कोट किया था, जिसको लेकर सदन में हंगामा हो गया. ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व आर्मी चीफ की यह किताब अबतक पब्लिश नहीं हुई है. ऐसे में इस किताब के लीक होने का मामला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तक पहुंच गया है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर जो बुक पब्लिश नहीं हुई है वह भारत में लोगों के हाथों तक कैसे पहुंच गई?
पुलिस खोजेगी जवाब
दिल्ली पुलिस ‘ऑपरेशन फोर स्टार्स’ के जरिए यह पता लगाएगी कि आखिर एमएम नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ भारत में लोगों के हाथों तक कैसे पहुंची? यह कहां छपी? किसने छापनी और कैसे इसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया? बता दें कि यह जांच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर तक भी पहुंचेगी. राहुल गांधी ने ही सदन में पूर्व आर्मी चीफ के इस किताब के पन्नों को लहराकर सवाल खड़े किए थे. चूंकि यह मामला नेशनल सिक्योरिटी और ऑफीशियल सीक्रेट से संबंधित है ऐसे में इसपर तगड़ा एक्शन होगा.
ये भी पढ़ें- असल मुद्दों के बदले रील पर बहस करने लगे भारतीय नेता, क्यों 12 सेकंड्स का वीडियो बना विवाद का मुद्दा?
किसके इशारे पर छपी किताब?
दिल्ली पुलिस की जांच का दायरा इतना बड़ा है कि अब उन लोगों और सोशल हैंडल्स तक भी इसकी तफ्तीश पहुंचेगी, जिन्होंने इस लीक कंटेंट को हवा देने का काम किया. दिल्ली पुलिस का साफ कहना है कि वह इस बात की पूर्ण रूप से जांच करके रहेगी कि आखिर जिस किताब को अभी रक्षा मंत्रालय से पब्लिश करने का अनुमति नहीं मिली है वह कैसे और किसके इशारे पर छप गई? वहीं इस किताब की कॉपी किसने और कैसे लीक की इसकी भी पूरी जांच की जाएगी.
ये भी पढ़ें- भारतीय राजनीति का वो ‘निडर’ पायलट, जिसने इंदिरा की उंगली थाम नाप दिया आसमान
किताब को लेकर क्यों हो रहा हंगामा?
खुफिया जानकारी के मुताबिक एमएम नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की पीडीएफ कई टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप पर सीक्रेट फाइल के रूप में सर्कुलेट हो रही थी. यहां तक की कई डिजिटल न्यूज पोर्ट्ल्स भी बिना पुष्टि के इस किताब के कुछ अंश को छाप रहे थे, जिसे रक्षा मंत्रालय की ओर से स्वीकृत नहीं किया गया था. इनकी भी जांच की जाएगी. इस किताब को लेकर हंगामा इसलिए हो रहा है, क्योंकि जनरल नरवणे ने अपने कार्यकाल के दौरान घटी ऐसी घटनाओं का जिक्र किया है, जिन्हें सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है. इसमें अग्निपथ योजना और लद्दाख में साल 2020 के दौरान हुई झड़प का भी जिक्र है.
