News in Brief

17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. दोनों नेताओं ने मिलकर इंडिया फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 भी लॉन्च किया. इसके बाद पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ मिलकर एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने भारत और फ्रांस की पार्टनरशिप की उपलब्धियां गिनवाई और बताया कि भारत और फ्रांस मिलकर एक ऐसे हेलिकॉप्टर का निर्माण कर रहे हैं जो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में पीएम मोदी ने एक ऐसा शब्द कहा जिसको सुनकर हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर इसका मतलब क्या था? पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कहा- मेर्सी बोकू (Merci beaucoup)

मेर्सी बोकू (Merci beaucoup) का मतलब होता है बहुत-बहुत धन्यवाद. पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात को समाप्त करते हुए पहले हिन्दी में वहां मौजूद लोगों को धन्यवाद दिया और फिर फ्रेंच भाषा में आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कहने के लिए मेर्सी बोकू (Merci beaucoup) कहा. ये एक फ्रेंस शब्द है जिसका हिन्दी में मतलब बहुत-बहुत धन्यवाद होता है. अपनी स्पीच के अंत में पीएम मोदी ने वहां उपस्थित फ्रेंच प्रेसीडेंट इमैनुएल मैक्रों को उनकी स्थानीय भाषा में धन्यवाद दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना संबोधन खत्म कर पीएम मोदी ने मेहमान नेता को मेर्सी बोकू (Merci beaucoup) बोलकर फ्रांस के प्रति सम्मान और उनके प्रति अपनी गहरी मित्रता को व्यक्त किया. 

मेर्सी बोकू (Merci beaucoup) का क्या मतलब होता है?
फ्रेंच भाषा में मेर्सी बोकू का अर्थ और संदर्भ इस प्रकार है ‘Merci beaucoup’ का हिंदी में अर्थ होता है ‘बहुत-बहुत धन्यवाद’.  फ्रेंच में Merci का मतलब धन्यवाद और beaucoup का मतलब बहुत या अधिक होता है. ये कोई नई बात नहीं है जब पीएम मोदी ने विदेशी मेहमान को उसकी लोकल भाषा में धन्यवाद दिया हो. पीएम मोदी अक्सर अपनी विदेश यात्राओं के दौरान वहां की स्थानीय भाषा के शब्दों का प्रयोग करते हैं ताकि वहां के लोगों और संस्कृति के साथ एक गहरा जुड़ाव बना सकें. फ्रांस दौरे और India-France Year of Innovation 2026 जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान, उन्होंने यह कहकर भारत और फ्रांस के बीच की मजबूत रणनीतिक साझेदारी और आपसी विश्वास को दर्शाया.  पीएम मोदी का यह संबोधन केवल एक शिष्टाचार नहीं, बल्कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और वहां की जनता के प्रति आभार प्रकट करने का एक कूटनीतिक तरीका भी है.

Add Zee News as a Preferred Source

मेर्सी बोकू के जवाब में क्या बोले इमैनुएल मैक्रों?
फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के उनकी स्थानीय भाषा में धन्यवाद देने के बाद कहा, ‘भारत के मेरे चौथे ऑफिशियल दौरे पर आपके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं… भारत और फ्रांस के बीच बाइलेटरल रिश्ता सच में बहुत खास और अनोखा है. यह रिश्ता भरोसे, खुलेपन और एम्बिशन का है. हमने आज इस पार्टनरशिप को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का भी फैसला किया है, इसे एक नया स्टेटस दिया है. इसमें कोई शक नहीं है, क्योंकि हमें इस रिश्ते पर पूरा भरोसा है, और हम पिछले आठ सालों से ऐसा कर रहे हैं. ‘ 

बीते 8 सालों में हम कई इनिशिएटिव लाए हैंः मैक्रों
हर साल, अलग-अलग चीजों पर काम करके, हमने कई नए रास्ते बनाए हैं. उदाहरण के लिए, चाहे वह इंडो-पैसिफिक रीजन हो या टेक्नोलॉजी, जहां कोई हेजेमनी नहीं है. हम कानून के राज में पक्का यकीन करते हैं, और हमने पिछले कुछ सालों में यह दिखाया है. चाहे वह IMEC हो, जिसे हमने मिलकर लॉन्च किया था और या फिर हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात कर रहे हों या इंटरनेशनल सोलर अलायंस की, हमने पिछले आठ सालों में मिलकर कई इनिशिएटिव लिए हैं…’

यह भी पढ़ेंः ‘ऐसा हेलिकॉप्टर बनाएंगे जो माउंट एवरेस्ट…’, मैक्रों के सामने PM मोदी ने जताए इरादे