West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर को विवाद छिड़ा हुआ है. इस बीच चुनाव आयोग ने एक सख्त रुख अपनाया है. मंगलवार दोपहर पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने 3 (तीन) माइक्रो ऑब्ज़र्वर को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त डिस्ट्रिक्ट इलेक्टोरल रोल ऑब्ज़र्वर की रिपोर्ट पर ये फैसला लिया गया है.
ECI में नियुक्ति पर मौजूद इलेक्टोरल रोल माइक्रो ऑब्ज़र्वर (ERMOS) को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी ड्यूटी पूरी लगन से करें और अपना काम किसी और को न सौंपे, अपनी जिम्मेदारी का निर्हन न करने पर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
चुनाव आयोग ने पहले ही दी है चेतावनी
पश्चम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में एसआईआर का काम चल रहा है. इससे पहले ही चुनाव आयोग ने सख्त चेतावनी देते हुए इससे जुड़े कर्मचारियों को कहा था कि अगर काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. चुनाव आयोग का कहना है कि इस मामले में किसी प्रकार का ढीलापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आयोग का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और वैधानिक मानकों का पालन सबसे पहला काम है.
Suspension of Micro Observers in connection with SIR related work.#SIR @ECISVEEP @SpokespersonECI @PIBKolkata @AIRKolkata pic.twitter.com/PoSh7GnUWu
— CEO West Bengal (@CEOWestBengal) February 17, 2026
विधानसभा चुनाव को EC एक्टिव
उल्लेखनीय है कि अब से कुछ महीने में ही देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को हैं. इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं. जिन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी शामिल है. चुनावी तैयारियों को लेकर अधिकारियों की लगातार बैठक जारी है. विधानसभा चुनाव को लेकर आज से चुनाव आयोग की टीम तीन दिसवसीय असम के दौरे पर रहेगी. यह विधानसभा चुनाव के लिहाज से आधिकारिक यात्रा मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: DMK-कांग्रेस में तनातनी, सीट शेयरिंग को लेकर छिड़ी जुबानी जंग, अपनी ही पार्टी के नेता पर क्यों भड़के TNCC चीफ?
