
Jammu-Kashmir Kishtwar Clash: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच झड़पर देखने को मिली है. उनके बीच लकड़ी काटने को लेकर विवाद खड़ा हुआ, जो धीरे-धीरे झड़प में बदल गया. इसको लेकर वहां जमकर पत्थरबाजी भी देखने को मिली है. पुलिस की ओर से झड़प में शामिल दोनों समुदायों के सदस्यों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया. इसके साथ ही घाटी में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए CRPF को तैनात किया है.
दो समुदायों के बीच झड़प
बता दें कि पूरा विवाद मस्जिद के पास स्थित एक पेड़ की लकड़ी काटने को लेकर विवाद शुरु हुआ. मौलवी ने कुछ बच्चों को लकड़ी काटने के लिए डांटा था, जिसके बाद यह विवाद शुरु हुआ. घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. बढ़ते विवाद को लेकर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों समुदाय के कुछ लोगों को पुलिस स्टेशन में बुलाया और लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया.
खबर अपडेट की जा रही है.

