Telangana Municipal Elections: चुनाव के समय प्रत्याशी जनता को रिझाने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपनाते हैं. कुछ लोग वोट पाने के लिए जनता को शराब, घरेलू सामान या पैसों की पेशकश रखते है, हालांकि इसके बाद भी वोट न मिल पाने पर प्रत्याशी खुद को ठगा सा महसूस करता है. ऐसा ही एक मामला तेलंगाना में देखने को मिला है. यहां बुधवार 11 फरवरी 2026 को नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई, हालांकि एक प्रत्याशी ने वोट न मिलने पर जनता को दिया गया ‘गिफ्ट’ वापस मांग लिया.
वोट न मिलने पर वापस मांगा गिफ्ट
तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के अश्वराओपेटा नगरपालिका के 10वें वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार वोट न मिलने के चलते जनता से नाराज हो गया. निराशा में उसने बेहद अपमानजनक तरीके से जिन लोगों ने उसे वोट नहीं दिए उनको बांटे गए पैसे और कुकर वापस मांग लिए. लोगों ने इस पर आवाज उठाते हुए कहा सवाल किया,’ किसने पैसे और कुकर मांगे थे? आप हमें क्यों अपमानित कर रहे हैं?’
ये भी पढ़ें- स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए हस्ताक्षर? विपक्ष ने दी सफाई
कानूनी जुर्म है उपहार देना
इलेक्शन कमीशन के नियमों के मुताबिक चुनाव के समय कोई भी नेता पैसा, शराब या किसी भी तरह का गिफ्ट नहीं बांट सकता है और अगर वह ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. इतना ही नहीं जांच के दौरान प्रत्याशी के खिलाफ सबूत पक्का होने पर उसका नामांकन भी रद्द किया जा सकता है. आचार संहिता के नियमों के मुताबिक चुनाव से पहले किसी भी राजनीतिक पार्टी की ओर से वोटर्स को उपहार या महंगे गिफ्ट देना कानूनी जुर्म है. इसको लेकर उम्मीदवार या पार्टी के खिलाफ जुर्माना लग सकता है.
ये भी पढ़ें- भारतीय हिंदू राजा की वो बहादुर बेटियां, ईराक पहुंचकर मुस्लिम आक्रांता से लिया पिता की मौत का बदला; बैल के चमड़े में सिला पूरा शरीर
तेलंगाना नगर निकाय चुनाव
बता दें कि तेलंगाना नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार 11 फरवरी 2026 को शांतिपूर्वक वोटिंग हुई. इसमें राज्य के 52 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने लगभग 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों में वोट डाले. इलेक्शन कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार तेलंगाना में नगर निगम चुनावों में 73 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया.
