News in Brief

MM Naravane: पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की एक अप्रकाशित किताब के चलते विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले में पुलिस जांच भी शुरू हो गई है तो वहीं रक्षा मंत्रालय अब सेना से जुड़ी किताबों के लिए नए और सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रहा है.

दरअसल, जनरल नरवणे की आत्मकथा का नाम “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी” है.  लेकिन पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया और खुद जनरल नरवणे के अनुसार ये किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है. इसके बावजूद संसद में राहुल गांधी के हाथ में इस किताब की कथित मैन्युस्क्रिप्ट देखी गई थी. जिसके बाद इसको लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है. किताब के मसले को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साथा था. 

रक्षा मंत्रालय के नए नियम
इस घटना के बाद रक्षा मंत्रालय की तरफ से सेना से जुड़ी किताबों के लिए नए नियम बनाने पर विचार किया जा रहा है. प्रस्तावित नियमों के अनुसार अब सेवा में तैनात और रिटायर हो चुके सैनिकों व अधिकारियों को किताब लिखने से पहले मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी. यानि की देश की जवान मंत्रालय की तरफ से परमिशन मिलने के बाद ही कुछ लिख पाएंगे. हालांकि,  मंत्रालय की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

फिलहाल कौन सा कानून?
ये नियम खास तौर पर रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक रिटायर अधिकारियों की तरफ से लिखी जाने वाली किताबों के लिए कोई एक स्पष्ट कानून नहीं है. क्योंकि, अलग-अलग मामलों में अलग-अलग नियम लागू होते हैं. सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय में इस विषय को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है.

नए नियम
नए नियमों में यह तय किया जाएगा कि किताब लिखने से पहले क्या प्रक्रिया अपनानी होगी और किससे अनुमति लेनी होगी. इतना ही नहीं नियमों का पालन न करने पर क्या कार्रवाई की जाएगी, इस बारे में भी चर्चा की जा रही है. हालांकि रक्षा मंत्रालय और सेना की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि नए नियम जल्द लागू किए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: मैं BJP को देता हूं चुनौती…राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन पर बोले केसी वेणुगोपाल, कही ये बातें