News in Brief

Bengal Elections: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आयोग ने यह कार्रवाई जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13CC के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए की है. चुनाव आयोग के अनुसार, संबंधित अधिकारियों पर गंभीर कदाचार, ड्यूटी में लापरवाही और वैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप हैं. ECI ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

अधिकारियों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उनके-उनके कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी के माध्यम से बिना किसी देरी के अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए. चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि शुरू की गई कार्रवाई की जानकारी शीघ्र ही उसे उपलब्ध कराई जाए.

ये भी पढ़ें: म्यूनिख में असीम मुनीर की घनघोर बेइज्जती! सुरक्षाकर्मी बोला- कौन हो, पहचान पत्र दिखाओ, वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, निलंबित अधिकारियों में 56-समसेरगंज विधानसभा क्षेत्र (जिला मुर्शिदाबाद) के AERO डॉ. सेफौर रहमान, 55-फरक्का विधानसभा क्षेत्र के AERO एवं रेवेन्यू ऑफिसर नीतीश दास, 16-मयनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र की AERO दलिया रे चौधरी, 57-सुती विधानसभा क्षेत्र के AERO मुर्शिद आलम शामिल हैं. इसके अलावा, 139-कैनिंग पुरबो विधानसभा क्षेत्र के AERO के रूप में कार्यरत सत्यजीत दास (जॉइंट BDO) और जॉयदीप कुंडू (FEO) को भी निलंबित किया गया है. 229-डेबरा विधानसभा क्षेत्र के AERO एवं जॉइंट BDO देबाशीष बिस्वास का नाम भी इस सूची में शामिल है.