कांग्रेस नेता आए दिन अपने टूरिंग प्लान को लेकर बीजेपी के निशाने पर रहते हैं. ताजा मामला वियतनाम का है जहां एक ट्रैवेल ब्लॉगर के साथ राहुल गांधी ने बातचीत की और उसके साथ थोड़ा समय बिताया. दक्ष नाम के 20 वर्षीय ब्लॉगर ने राहुल गांधी के साथ बिताए गए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बस इसके बाद बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘एलओपी’ लीडर ऑफ पार्यटन तक कह डाला. बीजेपी नेता ने इसके पहले पिछले सप्ताह भी राहुल गांधी के बर्लिन में छुट्टियां मनाने को लेकर तंज कसा था. बीजेपी नेता ने कहा कि संसद सत्र के दौरान बर्लिन में छुट्टी मनाने के बाद अभी लौटे ही थे कि एक बार फिर नया साल मनाने के लिए वियतनाम पहुंच गए हैं.
12 जनवरी की सुबह साढ़े सात बजे ट्रैवेल ब्लॉगर दक्ष ने अपने एक्स पर राहुल गांधी के साथ वियतनाम एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें साझा की. देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गईं इन तस्वीरों को लेकर बीजेपी नेता ने राहुल गांधी के टूरिंग को लेकर तंज कस दिया जिसके बाद सोशल मीडिया में राहुल गांधी की टूरिंग को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे. दरअसल सोमवार की सुबह तब एक आम एयरपोर्ट लेओवर की शुरुआत जल्द ही ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई. जब एक युवा भारतीय ट्रैवल ब्लॉगर ने खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पाया. 20 साल के ट्रैवल ब्लॉगर दक्ष ने हनोई में न सिर्फ एयरपोर्ट लाउंज, बल्कि राहुल गांधी के साथ एक ही फ्लाइट में भी सफर किया.
Guys just want to clarify something
I don’t support anyone politically,
I just had a nice conversation about different stuff and asked him if I could take a picture https://t.co/pN2ESj8aTB— Daksh K (@Daksh_k1) January 12, 2026
राहुल गांधी के साथ दिखा युवा ट्रैवेल ब्लॉगर
सोशल मीडिया के X प्लेटफार्म पर दक्ष ने तस्वीरें शेयर कीं जिनमें राहुल गांधी बैकग्राउंड में दिख रहे थे, साथ ही दोनों का एयरपोर्ट पर चलते हुए एक छोटा वीडियो भी शेयर किया। इस अचानक हुई मुलाकात से वह साफ तौर पर हैरान थे, उन्होंने पोस्ट को हैरानी और एक्साइटमेंट के मिले-जुले भाव के साथ कैप्शन दिया. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी न सिर्फ उसी फ्लाइट में थे, बल्कि उन्होंने उनसे थोड़ी देर बात भी की और दोस्ताना बातचीत की. यहां तक कि दक्ष की टोपी की तारीफ भी की और कहा कि यह उन पर अच्छी लग रही है.
तेजी से वायरल हो गई पोस्ट
इस पोस्ट ने ऑनलाइन तेज़ी से ध्यान खींचा, इसे 30,000 से ज़्यादा व्यूज़ मिले और यूज़र्स ने मज़ेदार रिएक्शन दिए। कई लोगों ने एक Gen Z ट्रैवल ब्लॉगर और भारत के सबसे जाने-पहचाने राजनीतिक चेहरों में से एक के बीच इस अजीब मुलाकात पर हैरानी जताई. कुछ लोगों ने मज़ाक में कहा कि ट्रैवल के दौरान सबसे अप्रत्याशित मुलाकातें होती हैं, खासकर एयरपोर्ट और फ्लाइट जैसी जगहों पर.
बीजेपी नेता का राहुल गांधी के टूर पर निशाना
बीजेपी के शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘राहुल गांधी हमेशा छुट्टियों के मूड में रहते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘दो छुट्टियों के बीच, वह कुछ दिनों के लिए भारत आते हैं, जंगल सफारी पर जाते हैं, और फिर चले जाते हैं। चुनाव हारने के बाद, वह चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं. यह दिखाता है कि राहुल गांधी एक गंभीर नेता नहीं हैं, बल्कि एक नासमझ नेता हैं। इसीलिए उनके सहयोगी भी उनसे नाखुश हैं.’ पूनावाला ने आगे कहा, ‘जॉन ब्रिटास कहते हैं कि राहुल गांधी विदेश जाने के लिए संसद छोड़कर चले गए. समाजवादी पार्टी के आईपी सिंह और यहां तक कि कुछ कांग्रेस नेता भी कह रहे हैं ‘राहुल हटाओ, प्रियंका लाओ.’
राहुल गांधी के विदेशी दौरे पर क्या बोले बीजेपी नेता?
बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि जब भी देश के अहम मुद्दे सामने आते हैं, राहुल गांधी का विदेश यात्रा पर जाना एक आदत बन गई है. गोठवाल ने कहा, ‘जब भी देश से जुड़ा कोई अहम मुद्दा होता है या कोई ऐसी मीटिंग होती है जहां विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें अहम भूमिका निभानी चाहिए, तो वह इसके बजाय आराम करने के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं.’ बीजेपी बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी ने विपक्ष के नेता गांधी की देश के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘वह असल में देश में कब रहते हैं? क्या वह सच में भारत की मिट्टी से प्यार करते हैं? बिहार चुनावों के दौरान, वह कुछ समय के लिए आए, रोड शो किए, और फिर विदेश चले गए। वह लगातार विदेश यात्राओं पर रहते हैं.’
यह भी पढ़ेंः बुर्का पहनने वाली को बनाएं AIMIM चीफ… ‘हिजाब वाली PM’ बयान पर BJP ने ओवैसी को घेरा
