Archaeological Gold ornaments: कर्नाटक के एक गांव में घर की नींव खुदाई ने पूरे इलाके का ध्यान अचानक अपनी तरफ खींच लिया. खुदाई के दौरान मिले एक तांबे के बर्तन को देखने के लिए ग्रामीण ही बल्कि पुलिस प्रशासन को भी मौके पर पहुंचना पड़ा. दरअसल, नींव के अंदर प्राचीन तांबे के बर्तन में रखे लाखों रुपए के कीमती सोने के आभूषण मिले हैं. जिसमें चेन, चूड़ियां और अंगूठियां भी शामिल हैं. इस खजाने की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ अचानक मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस को अतिरिक्त जाब्ता लेकर गांव में आना पड़ा.
घटना कर्नाटक के गडग जिले के लक्कुडी गांव की है, जहां ये इस महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज की खबर सामने आई है. अधिकारियों ने खुदाई के दौरान मिले आभूषणों का वजन लगभग एक किलोग्राम बताया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 60 से 70 लाख रुपए है. गडक के पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उनको दोपहर के 3 बजे इस खोज की जानकारी मिली थी. पुलिस के अनुसार 8वीं क्लास के छात्र प्रज्वल रित्ती के घर की नींव खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान मजदूरों को तांबे का एक बर्तन दिखाई दिया. जिसकी सूचना प्रज्वल ने गांव के बुजुर्गों की और फिर अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी.
सरकारी खजाने में कराया जमा
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इलाके को सीज कर बरामद किए गए आभूषणों को पास के एक मंदिर में रखा. जिसके बाद गांव के बुजुर्गों के साथ मिलकर अधिकारियों ने पंचनामा तैयार किया, यानी कि पांच लोगों की मौजूदगी में एक कानूनी दस्तावेज तैयार किया गया, जिसमें 5 लोगों को गवाह बनाया गया है. इस दौरान अधिकारियों को 466 से 470 ग्राम के 22 सोने के गहने और एक प्राचीन तांबे का बर्तन मिला. इसके बाद पुलिस ने भारी बल तैनाती के बीच कीमती आभूषण को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है.
यह भी पढ़ें: शादी से एक महीने पहले अमेरिकी सेना की हिरासत में भारतीय अफसर, जब्त किए गए रूसी टैंक पर था मौजूद
ऐतिहासिक गांव
प्रशासन की तरफ से बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है, क्योंकि लक्कुंडी गांव बेहद ऐतिहासिक है. इसको अक्सर मंदिरों का स्वर्ग और मूर्तिकला का उद्गम स्थल भी कहा जाता है. ये गांव क्लयाणा चालुक्य काल की विरासत के तौर पर प्रसिद्ध है. इस गांव में 11वीं और 12वीं शताब्दी के कई मंदिर और बावड़ियां है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब आभूषणों की जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो सरकारी दिशा निर्देशों से परिवार को इस पुरातात्विक खोज के लिए मुआवजा भी दिया जाएगा.
