News in Brief

India AI Impact Summit 2026: देशभर में AI समिट की चर्चा हो रही है. इस समिट में AI के महत्व के बारे में जानकारियां दी जा रही है. देशभर से लोग इस समिट में पहुंच रहे हैं. इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन की गतिविधियों के बारे में जानकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाले प्रेडिक्शन टूल्स के जरिए जुटाई गई. इसके अलावा क्या कुछ कहा आइए जानते हैं. 

वहां कुछ बन रहा था
AI समिट में बोलते हुए सीनियर मिलिट्री अधिकारी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार एक कोर के कमांडर के तौर पर वो काम कर रहे थे. इस दौरान एक कम लागत वाले AI सिस्टम ने भारत को एक विवादित सेक्टर में चीन की नापाक मिलिट्री जमावड़े के बारे में शुरुआती चेतावनी के संकेतों का पता लगाने में मदद की थी. लेफ्टिनेंट जनरल राणा ने कहा हम कुछ AI सिस्टम के जरिए देख सकते थे कि कुछ बन रहा था.

AI टेक्नोलॉजी को लेकर कही बात
आगे कह कि आखिरकार, हम उनके कदम के समय का अनुमान लगा पाए. AI-इनेबल्ड इंटेलिजेंस ने यह पक्का किया कि भारतीय सेना सही जगह पर रहे और इवैक्युएशन प्लानिंग में भी मदद मिली. उन्होंने कहा कि इससे यह पक्का करने में मदद मिली कि भारतीय तरफ कोई कैजुअल्टी न हो. इसके अलावा कहा कि AI की रेस पहले से ही चल रही थी और अब यह कोई फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट नहीं है और यह टेक्नोलॉजी अब दुनिया भर में पावर कॉम्पिटिशन का सेंटर बन गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

कमांड स्ट्रक्चर तक है AI का वर्चस्व
इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि AI अब सिर्फ सॉफ्टवेयर सिस्टम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्कफोर्स डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, मिलिट्री डॉक्ट्रिन और कमांड स्ट्रक्चर तक भी फैली हुई है. AI-पावर्ड सिस्टम एडवांस्ड अटैकिंग ऑपरेशन कर सकते हैं और कमियों को दूर करके और कमजोरियों की पहचान करके डिफेंसिव क्षमताओं को मजबूत कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि  ASI या एडवांस्ड AI सिस्टम का गलत इस्तेमाल गलत लोग कर सकते हैं, जैसा कोल्ड वॉर के दौरान न्यूक्लियर डिटरेंस डायनामिक्स में देखा गया था.