News in Brief

Ahemdabad Stone Pelting Case: गुजरात के अहमदाबाद में पुरानी दुश्मनी से उपजे विवाद के चलते 1 गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. सोमवार 29 दिसंबर 2025 की रात हुई झड़पों के बाद मंगलवार 30 दिसंबर 2025 को सुबह फिर से तनाव भड़क उठा, जिससे गांव में अशांत माहौल बन गया. यह घटना सानंद तालुका के कलाना गांव की बात जा रही है. यहां युवाओं के 2 समूहों के बीच इंटरनेट पोस्ट और सोशल मीडिया में अपने वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. 

पुलिस ने शांत करवाया मामला

सोमवार 29 दिसंबर 2025  को एक समूह के सदस्यों ने दूसरे समूह के एक युवक से कहा कि घूर क्यों रहे हो? जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई. इसके कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और हाथापाई शुरू हो गई. पुलिस ने दोनों समूहों के खिलाफ शिकायत दर्ज की. मंगलवार को सुबह स्थिति फिर से बिगड़ गई. दोनों गुटों के सदस्य एक बार फिर आमने-सामने आ गए, जिसके चलते पत्थरबाजी शुरू हो गई. इसके बाद पुलिस की कई टीमें कलाना गांव पहुंचीं और स्थिति को कंट्रोल में किया.  

ये भी पढ़ें- डल झील पर रंगीन शाम… महीनों की खामोशी के बाद घाटी में लौटी पर्यटकों की रौनक, कश्मीर में हुआ विंटर फेस्टिवल का आयोजन  

Add Zee News as a Preferred Source

 

जांच में जुटी पुलिस 

बता दें कि कलाना गांव सानंद GIDC पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. घटना के बारे में बताते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आंखों के इशारे से जुड़े एक मामूली विवाद पर युवाओं के 2 समूहों के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जो बाद में चलकर पत्थरबाजी में तब्दील हो गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और गांव में तलाशी अभियान जारी है. 

ये भी पढ़ें- घुटनों पर आया आतंक का गढ़, ध्वस्त किए 9 आतंकी शिविर…. 2025 में ये थीं भारतीय सेना की बड़ी उपलब्धियां

 

वर्चस्व की लड़ाई में पत्थरबाजी  

SP ने बताया कि करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. जो भी इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल शांति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सोशल मीडिया पर वर्चस्व की लड़ाई से उपजा, जिसके कारण लोगों की भावनाएं आहत हुईं और हिंसा भड़की. इसको लेकर अब पुलिस की ओर से कड़ा एक्शन लिया जा रहा है.