Telangana Accident: सर्दियों का मौसम चल रहा है, इस समय काफी ज्यादा कोहरा पड़ रहा है. कोहरे की वजह से हादसों में भी काफी बढ़ोतरी होने लगी है. तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसकी वजह से चार कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत हो गई और एक स्टूडेंट्स जिंदगी और मौत से जूझ रही है. पीड़ित ज्यादातर ICFAI फाउंडेशन फॅार हायर एजुकेशन (IFHE) और महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MGIT) के थे.
पेड़ से टकराई कार
रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा तड़के हुआ है. ये लोग फोर्ड इकोस्पोर्ट में सफर कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन नंबर AP31 DT 4899 वाली एक इकोस्पोर्ट कार तेज रफ्तार से जा रही थी और चेवेल्ला में मिर्जागुडा गेट के पास उसका कंट्रोल खो गया, इसके बाद कार रोड डिवाइडर से टकराई और एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी मेटल के टूटे-फूटे ढेर में बदल गई, जिससे उसमें सवार चार पुरुषों की कई गंभीर चोटों से मौके पर ही मौत हो गई.
कहां के रहने वाले थे मृतक
चारों स्टूडेंट्स की पहचान करगयाला सुमित के तौर पर हुई है, जो IBS में BBA फाइनल ईयर का 20 साल का स्टूडेंट है और कोकापेट का रहने वाला है, इसनें निखिल 20 साल का है और IBS में BBA फाइनल ईयर का स्टूडेंट है वह मंचिरेवुला का रहने वाला है, जबकि देवला सूर्या तेजा, जो IBS में BBA सेकंड ईयर का 20 साल का स्टूडेंट है और असल में मंचेरियल का रहने वाला है, इसके अलावा 18 साल का बालमुरी रोहित MGIT में इंजीनियरिंग स्टूडेंट है जो कोकापेट में रहता है.
एक को आई गंभीर चोटें
इसके अलावा एक लड़की की पहचान IBS में BBA फाइनल ईयर की स्टूडेंट 20 साल की सुंकारी नक्षत्र के तौर पर हुई है. हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसे हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया है जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रही है. शुरुआती जांच के मुताबिक हादसा ओवरस्पीड की वजह से हुआ था.
