Sharad Pawar: महाराष्ट्र की सियासत में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर तकरार छिड़ी रहती है. नगर निकाय के चुनाव में हुए गठबंधन इस समय चर्चाओं में है, इसी महाराष्ट्र NCP चीफ सुनील तटकरे ने कहा है कि अजीत पवार गुट NCP-SP के साथ मर्जर का विरोध नहीं करता है लेकिन ऐसा कोई भी फैसला पार्टी लीडरशिप मिलकर लेगी. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
फैसले पर हैं अडिग
उन्होंने दो गुटों के बीच मर्जर और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) में शामिल होने के बाद अजीत पवार की NCP के स्ट्रेटेजिक बदलाव पर लंबी बात की. बातचीत में कहा कि हम NDA के साथ रहने के अपने फैसले पर अडिग हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या सीनियर लीडर शरद पवार को NDA में शामिल होना चाहिए? तो उन्होंने कहा कि मैं इतना बड़ा लीडर नहीं हूं कि शरद पवार को ऐसे मामलों में सलाह दे सकूं मैं अपनी लिमिटेशन जानता हूं.
यह लोकल भावना है
अजित पवार के हाल ही में मर्जर के बारे में किए गए कमेंट्स पर बात करते हुए, तटकरे ने साफ किया कि अभी यह भावना लोकल है. जबकि NCP के दो ग्रुप पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन स्टेट NCP प्रेसिडेंट के तौर पर उनके डेस्क तक अभी तक फॉर्मल मर्जर की बात नहीं पहुंची है. NCP प्रेसिडेंट के तौर पर अजित पवार के पास यह बात कहने का अधिकार है, लेकिन अभी यह कुछ खास इलाकों तक ही सीमित है.
कभी-कभी फिसल जाते हैं
इसके अलावा शिवसेना लीडर संजय शिरसाट पर निशाना साधते हुए कहा कि शिरसाट आमतौर पर बात में सही होते हैं, लेकिन कभी-कभी वह फिसल जाते हैं. उनके बयान में जरूरी अधिकार नहीं है. शिरसाट ने कहा था कि शरद पवार NDA में शामिल हो सकते हैं. (IANS)
