News in Brief

Bhairav Battalion: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कर्तव्य पथ पर मेजर अंजुम गोरका के नेतृत्व में 4 भैरव बटालियन सिख लाइट इंफैंट्री रेजिमेंट का दस्ता पहली बार राष्ट्र के सामने उतरेगा. यह यूनिट अक्टूबर 2025 में गठित की गई थी और जनवरी में जयपुर के आर्मी डे परेड में पहली झलक दिखा चुकी है, लेकिन गणतंत्र दिवस की भव्यता में इसकी मौजूदगी इसे ऐतिहासिक बना देती है.

भैरव बटालियन भारतीय सेना की नई ढाल

04 भैरव बटालियन को परंपरागत इंफैंट्री और स्पेशल फोर्सेज के बीच की खाई को पाटने के लिए तैयार किया गया है. यह एक विशेषीकृत प्रहारक इंफैंट्री यूनिट है, जिसे तेज प्रतिक्रिया, उच्च तीव्रता वाले ऑपरेशनों और पहले वार की भूमिका के लिए डिजाइन किया गया है. उन्नत निगरानी प्रणाली, अचूक मारक हथियार और आधुनिक मूवमेंट क्षमताएं इसे किसी भी युद्धक्षेत्र में कमांडरों की ऑपरेशनल पहुंच बढ़ाने वाला घातक औजार बनाती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Republic Day Facts: गणतंत्र दिवस पर क्यों बिछाया जाता है रेड कार्पेट? 1950 में कौन था पहला चीफ गेस्ट

भैरव नाम भगवान शिव का स्वरूप

फतेहगढ़ स्थित सिख लाइट इंफैंट्री रेजिमेंटल सेंटर से विकसित यह बटालियन ‘संत सिपाही’ की अवधारणा का जीवंत उदाहरण है. भैरव नाम भगवान शिव के रक्षक और प्रचंड स्वरूप से लिया गया है, जो नियंत्रित आक्रामकता, अजेयता और धर्मपूर्ण शक्ति का प्रतीक है. यही संतुलन इस यूनिट को केवल लड़ाकू नहीं बल्कि नैतिक रूप से मजबूत योद्धाओं का दस्ता बनाता है.

गुरु गोविंद सिंह जी के कालजयी श्लोक

गुरु गोविंद सिंह जी के कालजयी श्लोक “देह शिवा वर मोहे इहे, शुभ कर्मन ते कभुं न टरू” को हृदय में बसाए ये खालसा योद्धा “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के गर्जन से दुश्मन में भय भर देते हैं. यह सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि उनके साहस, बलिदान और कर्तव्य के प्रति अडिग समर्पण की घोषणा है. कर्तव्य पथ पर यह अनोखी युद्ध शैली में परेड न केवल दर्शकों को रोमांचित की बल्कि दुनिया को भारत की आधुनिक, तकनीकी रूप से सशक्त और आध्यात्मिक रूप से संतुलित सेना की झलक भी देगी. 4 भैरव बटालियन का यह प्रदर्शन भारत की बदलती युद्ध रणनीति और भविष्य की सुरक्षा तैयारी का सबसे मजबूत संदेश बनकर उभरेगा.