News in Brief

Weather Update 22 February: फरवरी खत्म होने में हफ्तेभर का टाइम बाकी है. उत्तर भारत में ठंड की चला-चली की बेला है. मौसम ने ऐसे रंग दिखाए हैं कि मत पूछिए. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर 10 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के नए पूर्वानुमान के मुताबिक 22 फरवरी से 24 फरवरी तक देशभर के 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं जिन राज्यों में बारिश की संभावना है उनमें से तीन के मौसम में होने वाले बदलाव का असर तुरंत दिल्ली और आस-पास पड़ जाता है. ऐसे में अगर भी दिन की धूप देखकर आप भी हाफ शर्ट पहनकर घूम रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. 

इन राज्यों में संभलकर!

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं. 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जिलों में तेज बारिश से मौसम खराब होने के आसार है. वहीं, उत्तराखंड में तो 22 फरवरी से 24 फरवरी तक बारिश की संभावना है. इन तीन पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का असर तुरंत मैदानी इलाकों पर पड़ता है. इसलिए अगर आप भी हाफ शर्ट पहनकर घूम रहे हैं तो बारिश के बाद ठंड बढ़ने की वजह से बीमार हो सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source