News in Brief

Maharashtra News: वो सजा बहुत तकलीफ देती है जो आपको बिना किसी जुर्म के मिली हो. कभी-कभी किसी इंसान की कोई गलती नहीं रहती है लेकिन जो उसे दर्द मिलता है वो जिंदगी को ऐसे रास्ते पर पहुंचा देता है जहां से लौटना, जहां से वापस आना नामुमकिन होता है. बांद्रा में भी कुछ ऐसा ही हुआ, यहां पर लोकल ट्रेन में दो यात्रियों के बीच लड़ाई हुई और लड़ाई के बाद फेंके गए पत्थर से एक राहगीर घायल हो गया, जिसकी वजह से उसकी आंखों की रोशनी चली गई. उस युवक का लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन जो कुछ भी उसके साथ हुआ वो जिंदगी के चले जाने जैसा है.

क्या है मामला
दरअसल 3 फरवरी को पीड़ित खत्री ऑफिस का काम खत्म करके अंधेरी स्टेशन से चर्चगेट जाने वाली लोकल ट्रेन में घर जाने के लिए चढ़े थे. फाइनेंस में MBA करने वाले खत्री साकीनाका की एक फर्म में असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स और फाइनेंस) के तौर पर काम करते हैं. डिब्बे में दो यात्री सीटों को लेकर झगड़ रहे थे. जब ट्रेन बांद्रा पहुंची, तो उनमें से एक यात्री पटरी से कूद गया और पत्थर उठा लिया. 

बाईं आंख में लगा पत्थर
उस दौरान खत्री तीसरी सीट पर बैठा था, पटरी से कूदने वाले ने दूसरे यात्री पर पत्थर फेंके पहले पत्थर से किसी को कोई चोट नहीं आई लेकिन दूसरा पत्थर खत्री के बाईं आंख में लगा और वो खून से लथपथ हो गया. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक उसने बताया कि साथ में यात्रा करने वाले उन्हें घायल होते देख रहे थे लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया. ट्रेन चलने के बाद वो किसी तरह से उतर पाया वहां एक होमगार्ड मिला और उसे लेकर प्लेटफॅार्म तक गया.

Add Zee News as a Preferred Source

आरोप से किया इनकार
फिर उन्हें स्टेशन मैनेजर के ऑफिस ले जाया गया, खत्री ने आरोप लगाया है कि प्रोसेस से जुड़ी फॅार्मैलिटीज पूरी करने के लिए उन्हें 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा. वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने इस आरोप से इनकार किया और कहा कि मामला उनके ध्यान में आने के 15 मिनट बाद, उन्हें रात 11.25 बजे भाभा हॉस्पिटल ले जाया गया. उन्होंने आगे कहा कि भाभा हॉस्पिटल में, डॉक्टर मौजूद नहीं थे और एक वार्ड बॉय ने मेरा घाव साफ किया, फिर मुझे टिटनेस का इंजेक्शन दिया. 

नहीं आएगी वापस रोशनी
खत्री ने ये भी कहा कि मेरे रिश्तेदार मुझे हिंदुजा हॉस्पिटल ले गए, जहां मेरी सर्जरी हुई. हालांकि डॅाक्टरों ने उससे कहा है कि अब उसकी रोशनी वापस नहीं आएगी, इस चोट के लगने से दो दिन पहले ही खत्री की इंगेजमेंट हई थी. बांद्रा GRP ने FIR दर्ज की और संदिग्ध की तलाश के लिए एक टीम बनाई. DCP सुनीता सालुंके, ACP किशोर शिंदे और सीनियर इंस्पेक्टर शाहजी निकम की टीम ने वेस्टर्न रेलवे के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से CCTV फुटेज खंगाले. मुखबिरों से टिप मिलने के बाद कि संदिग्ध दादर आने वाला है, पुलिस टीम ने जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया. बौद्ध UP का रहने वाला है और आठ महीने पहले मुंबई आया था. वह वसई में रहता है और एक प्लास्टिक कंपनी में काम करता है.