News in Brief

Priyanka Chaturvedi: सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म एक्स का यूज काफी ज्यादा लोग करते हैं. एक्स अब मनोरंजन ही नहीं बल्कि कमाई का भी जरिए बन गया है. हालांकि कुछ लोग इसका गलत यूज भी करते हैं. अब एक्स पर उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की कुछ तस्वीर एक अकाउंट से पोस्ट की गई है और कैप्शन में लिखा गया है कि ‘इनकी खबर पता चली क्या’? जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने लिखा कि ये थर्ड ग्रेड अकाउंट्स मेरी पिक्स का इस्तेमाल अपना घटिया एजेंडा फैलाने के लिए करते हैं. जानिए क्या है पूरा मामला. 

प्रियंका चतुर्वेदी का रिप्लाई
प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे लिखा कि हां भाई, उम्मीद है कि तुम मेरी पिक्स के इस बिना इजाजत इस्तेमाल से पैसे कमा रहे होगे, कम से कम अगर कुछ नहीं तो रोजगार तो बना रहेगा और परिवार का पेट भरेगा. उन्होंने पोस्ट में डीजीपी महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस को भी टैग करते हुए कहा कि कृपया ध्यान दें. इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि इसकी हिम्मत बढ़ती जा रही है क्योंकि कोई भी इसके बारे में कुछ नहीं कर रहा है. पता नहीं अखिलेश यादव की तस्वीरों के साथ क्या-क्या किया गया है, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया.

Add Zee News as a Preferred Source

जमकर कमेंट कर रहे हैं लोग
एक अन्य ने लिखा कि इसकी सोच और मेहनत इतनी खोखली हो जाए कि दूसरों की तस्वीरों से एजेंडा चलाना पड़े, तो समझो हालात वाकई खराब हैं, चलो, अगर इससे घर चल रहा है. प्रिय प्रियंका मैम, कृपया इन गिद्धों को सबक सिखाइए, ट्विटर पर टैग करने के बजाय इन लोगों को जेल में 1 महीने के हॉलिडे पैकेज के साथ सही सजा मिलनी चाहिए. एक अन्य ने लिखा कि कोई भी इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही का रास्ता नहीं चुन रहा है जिसकी वजह से इसकी हिम्मत भी बढ़ रही और लोगों के बीच यह मैसेज भी जा रहा है यह इंसान एकदम सही है.

युवक ने किया रिएक्ट
प्रियंका चतुर्वेदी की इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अरूण यादव कोसली ने लिखा कि मैं तो ये बताना चाहता था की आपने मुझे ब्लाक कर दिया, बस यही खबर थी और हां हम थर्ड ग्रेड लोग नहीं हैं नंबर वन ग्रेड है क्यूंकि हम पार्टी बदलकर भक्त नहीं बने हैं. इसके अलावा भी उन्होंने और भी कई बात कही है.