News in Brief

S. Jaishankar: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक शक्ति संतुलन में आए बदलावों पर जोर देते हुए कहा कि अब दुनिया में पावर और प्रभाव के कई केंद्र उभर चुके हैं और अब कोई भी देश चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो सभी मुद्दों पर अपनी मर्जी नहीं थोप सकता. बता दें, यह बयान उन्होंने पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए दिया.

अब दुनिया में कई ताकतवर देश: जयशंकर 

जयशंकर ने कहा कि वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक संतुलन में बड़े बदलाव आए हैं और अब दुनिया में कई ताकतवर देश हैं जो अपनी दिशा और साथ ही नीतियां भी तय कर रहे हैं. यह बदलाव यह दिखाता है कि अब कोई एक देश सभी मुद्दों पर अपनी मर्जी नहीं थोप सकता. अब हर देश के पास अपनी आवाज और शक्ति है और इसके कारण एक स्वाभाविक मुकाबला भी बनता है जिससे विश्व में संतुलन आता है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: 30000000 के बीमा के लिए बेटों ने रची खौफनाक साजिश, सांप से पिता को डसवाया; अब खुली पोल

 नया वैश्विक परिदृश्य भारतीय नीति के लिए एक अवसर: जयशंकर ​

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि पहले एक या दो प्रमुख शक्तियों का प्रभुत्व था लेकिन अब इस बदलाव ने कई देशों को प्रभाव और शक्ति का हिस्सा बना दिया है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यह बदलाव संकेत करता है कि अब दुनिया में केवल एक देश या कुछ शक्तियों का दबदबा नहीं है. इसका अर्थ है कि वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था में विविधता आई है और विभिन्न देशों के बीच समानता की भावना का विकास हो रहा है. जयशंकर ने यह भी कहा कि यह नया वैश्विक परिदृश्य भारतीय नीति के लिए एक अवसर भी है. उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस बदलते हुए वैश्विक वातावरण को समझें और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें.