News in Brief

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन किन परिस्थितियों में क्रैश हुआ? इसको लेकर शुरुआती जानकारी सामने आई है. Zee न्यूज को सूत्रों से पता चला है कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने की पहली वजह पुणे जिले और बारामती के आसपास काफी ज्यादा कोहरा हो सकता है. कोहरे के कारण एयरक्राफ्ट अपनी दिशा में नहीं जा पाया और पहाड़ी इलाके से गुजरते समय क्रैश हो गया होगा.

सूत्रों के मुताबिक प्राइवेट VSR कंपनी का एयरक्राफ्ट सीधे रनवे पर उतरने के बजाय एक बड़ा घुमाव (loop/arc) लेकर दोबारा अलाइन करने की कोशिश कर रहा था. इससे साफ है कि पायलट पहली बार लैंडिंग कैंसल (aborted approach) कर चुके थे. इसके बाद विमान को दोबारा रनवे की दिशा में लाने की कोशिश की गई. पहली लैंडिंग नहीं होने के बाद दोबारा एक लंबा घुमाव लेकर लैंडिंग की कोशिश की गई थी. हालांकि यह सफल नहीं हो पाई. 

प्लेन में अजित दादा पवार के अलावा मुंबई PSO HC विदीप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन संभी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली थे. मुंबई से यह प्लेन 08.10 बजे टेक ऑफ हुआ था और बारामती में 08.50 बजे क्रैश हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें: यह हैवी क्रैश था… अजित पवार का प्लेन बारामती में कैसे गिरा? कौन-कौन था, अब तक क्या पता चला