
Weather update: उत्तर भारत में ठंड से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. मौसम विभाग की तरफ से अगले कुछ दिन और हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हिमाचल और चंडीगढ़ में ठंड हवाओं का अपडेट दिया है. मौसम विभाग ने दो से तीन डिग्री तापमान गिरने की आशंका जताई है. अगले सात दिनों के लिए मौसम विभाग की तरफ से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत और मध्य भारत में रात और सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार 5 से 8 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर से जनता की परेशानी बढ़ सकती है. वहीं पश्चिम राजस्थान में 5 से 9 जनवरी के बीच और पूर्वी राजस्थान में 10 जनवरी को ठंडी हवाएं चल सकती है. हालांकि, अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमा है. लेकिन उसके दो दिन बाद तापमान में गिरवाट दर्ज की जा सकती है.
कैसा रहेगा मौसम ?
वहीं पश्चिम हिमालय के इलाके में हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है. लेकिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश नहीं होगी. दिल्ली की बात करें तो यहां पर रविवार के दिन न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस था. जिसको लेकर मौसम विभाग ने कहा कि 6 जनवरी तक दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है.
घाटी में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री गिरवाट देखी गई है. जिसके चलते घाटी में शीतलहर तेज हो गई है. गुलमर्ग में सबसे ज्यादा ठंडा मौसम बना हुआ है. पहलगाम में पारा शून्य से 5 डिग्री के बीच पहुंच गया है. झारखंड को लेकर भी मौसम विभाग ने अपडेट दिया है, जिसमें अगले दो दिनों तक ठंड जारी रहने और घने कोहरे का अलर्ट दिया गया है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है, घना कोहरे कारण यातायात में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: नंदीग्राम में सुवेंदु के आगे दीदी फेल! विधानसभा चुनाव से पहले इस इलेक्शन में TMC साफ
