News in Brief

EX lovers injects hiv virus: कर्नूल में एक महिला ने अपनी पूर्व प्रेमिका की पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में महिला बी. बोया वसुंधरा जो 34 साल की हैं, उनके साथ नर्स कोंगे ज्योति और उसके दो बच्चे भी शामिल थी. घटना के पीछे प्रेमी के प्रति जलन को वजह बताया जा रहा है.

तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर बनाया प्लान
घटना के मुताबिक, वसुंधरा अपने पूर्व प्रेमी की शादी होने को बर्दाश्त नहीं कर पाई. उसने योजना बनाई कि पूर्व प्रेमी की पत्नी को नुकसान पहुंचाया जाए. इसके लिए उसने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर सड़क हादसे के जरिए हमला करने की कोशिश की, जैसे ही पीड़िता स्कूटर पर घर लौट रही थी, आरोपियों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया.

लगा दी HIV की सुई 
उसके बाद वसुंधरा मदद करने का नाटक करते हुए पीड़िता के पास गई. पुलिस के अनुसार, उसने पहले से तैयार HIV संक्रमित रक्त की सुई पीड़िता में लगा दी. यह रक्त उन्होंने सरकारी अस्पताल से मरीजों के नमूने लेकर रीसर्च का बहाना बनाकर हासिल किया था. हमला होते ही आरोपी मौके से फरार हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना 9 जनवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे हुई थी. पीड़िता, जो कि कर्नूल के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, अपने लंच ब्रेक के दौरान घर लौट रही थीं. स्कूटर को दोपहिया वाहन ने टक्कर मारी, जिससे पीड़िता घायल हो गई थी. इस बीच वसुंधरा ने मदद का बहाना बनाया और HIV सुई लगा दी.

पीड़िता के पति, जो कि डॉक्टर हैं, ने 10 जनवरी को कर्नूल III टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 118(1) और 272 के साथ 3(5) के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: सुलग उठा मिनेसोटा! बॉर्डर अधिकारी की गोली से भड़का गुस्सा, ट्रंप बोले- ‘मेयर और गवर्नर ने किया अरबों का घोटाला’